{"_id":"614238228ebc3e3de53d4bb0","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2259601141","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरहा फैज पर हमले के आरोप में छह यात्रियों के बयान दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरहा फैज पर हमले के आरोप में छह यात्रियों के बयान दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरहा फैज पर हमले के आरोप में छह यात्रियों के बयान दर्ज
हापुड़। नौचंदी ट्रेन में सफर कर रहीं एक महिला हापुड़ में पथराव के दौरान घायल हो गई थी। मंगलवार को जीआरपी हापुड़ टीम ने छह यात्रियों के बयान दर्ज किए। उल्लेखनीय है कि सहारनपुर के प्रताप नगर निवासी फरहा फैज पत्नी विनोद वर्मा आठ सितंबर को नौचंदी ट्रेन की बोगी नंबर एस वन में मेरठ से सहारनपुर के लिए नौचंदी एक्सप्रेस में सफर कर रही थी। हापुड़ आउटर पर ट्रेन रुकने के दौरान किसी ने पत्थर मारकर उन्हें घायल कर दिया था। वह तीन तलाक के केस में याचिकाकर्ता रही हैं। उन्होंने मामले में मुकदमा दर्ज कराया था।
जीआरपी चौकी प्रभारी नीरज त्यागी ने बताया कि मामले की विवेचना चल रही है। मामले में 30 यात्रियों के बयान दर्ज होने हैं। फिलहाल छह यात्रियों के बयान लिए जा चुके हैं।