फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

कैंटर बेचने के नाम पर 4.50 लाख रुपये हड़पे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
hapur news
कैंटर बेचने के नाम पर 4.50 लाख रुपये हड़पे
विज्ञापन

हापुड़। पुराना कैंटर की बिक्री का झांसा देकर मोदीनगर क्षेत्र के गांव कादराबाद निवासी व्यक्ति से पांच लोगों ने 4.50 लाख रुपये हड़प लिए। रुपयों का तकादा करने पर आरोपियों ने पीड़ित को थाना हाफिजपुर क्षेत्र में बुलाकर उसके साथ मारपीट की। मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
जनपद गाजियाबाद के थाना मोदीनगर क्षेत्र के गांव कादराबाद निवासी सुनील शर्मा ट्रक चालक है। उसने बताया कि वह कुछ समय पहले मोदीनगर क्षेत्र के गांव शाहजहांपुर निवासी जसवीर का ट्रक चलाता था। इस दौरान उसकी मुलाकात जनपद मेरठ के थाना मुंडाली क्षेत्र के गांव जसौरा निवासी इमरान, सरताज, वकील, हापुड़ के मोहल्ला नवी करीम निवासी बिजेंद्र व रफीकनगर निवासी रफीक उर्फ मुंशी से हुई थी। इस दौरान वकील ने उसके पास एक कैंटर होने की बात कही। जो अब उसके भाई इमरान के पास है।
विज्ञापन

वकील ने कहा कि इमरान के दिव्यांग होने के कारण वह कैंटर बेचना चाहता है। दोनों के बीच कैंटर का सौदा 8.70 लाख रुपये में तय हो गया। कैंटर के नाम पर इन लोगों ने उससे 4.50 लाख रुपये ले लिए, लेकिन कैंटर को उसके हवाले नहीं किया। जब उसने अपने रुपये मांगे तो आरोपियों ने उसे थाना हाफिजपुर क्षेत्र के सोना पेट्रोल पंप के पास बुलाया। जहां उसके साथ लाठी-डंडों के साथ मारपीट कर हत्या की धमकी दी। जिसके बाद उसने पुलिस से मामले की शिकायत की। थाना हाफिजपुर प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed