{"_id":"6140e9a08ebc3eb6f973a6e5","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd225897633","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी का झांसा देकर 2.45 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी का झांसा देकर 2.45 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौकरी का झांसा देकर 2.45 लाख रुपये ठगे
हापुड़। मोहल्ला शिवगढ़ी निवासी युवक को सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर तीन लोगों ने 2.45 लाख रुपये ठग लिए। सख्ती से तगादा करने पर आरोपियों ने हत्या की धमकी दी। पीड़ित ने एसपी से शिकायत की है।
मोहल्ला शिवगढ़ी निवासी परविंद्र सिंह ने बताया कि उनकी नगर निवासी तीन लोगों से जान पहचान थी। तीनों ने उसको सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा दिया। नौकरी लगवाने के एवज में आरोपियों ने 2.45 लाख रुपये की मांग की। झांसे में आकर पीड़ित ने उन्हें 2.45 लाख रुपये दे दिए। लेकिन रुपये देने के बाद भी पीड़ित की नौकरी नहीं लगी। इसके बाद पीड़ित ने इन लोगों से रुपये लौटाने की बात कही।
कुछ दिन पहले पीड़ित ने सख्ती के रुपये लौटाने के लिए कहा। इस पर इन लोगों ने हत्या की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने एसपी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। एसपी दीपक भूकर ने बताया कि कोतवाली पुलिस को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है।