{"_id":"613cf4408ebc3edadc058074","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd225731332","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 बूथों पर 2697 को लगा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 बूथों पर 2697 को लगा टीका
विज्ञापन
कोठी गेट पीपीसी में टीका लगवाने के लिये लगी लोगो की भीड़। संवाद
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
18 बूथों पर 2697 को लगा टीका
हापुड़। जिले में शनिवार को दूसरा डोज लगाने का अभियान चलाया गया। इसमें 2697 लोगों ने टीके लगवाए। बरसात में भी लोगों का उत्साह बरकरार रहा। अधिकारियों ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा।
शनिवार को 18 बूथों पर दूसरा डोज लगाने के लिए अभियान चलाया गया। सुबह 9 से शाम चार बजे तक 2697 लोगों को टीके लगाए गए।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डां संजीव कुमार ने बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि सोमवार को जिले में क्लस्टर एक्टिविटी होगी। जिसके तहत शहर, गांव के क्षेत्र में बिना स्लॉट बुक कराए टीके लगवाए जा सकेंगे। हालांकि अस्पतालों के बूथों पर स्लॉट बुक कराकर ही टीके लगेंगे।
आज 4500 स्लॉट खुलेंगे
रविवार को सुबह 10 बजे से 18 साल से ऊपर के लोगों के लिए स्लॉट खोले जाएंगे। इसमें 4500 स्लॉट बुक किए जा सकेंगे। जिसमें कोविशील्ड के पहले डोज के लिए 2100, दूसरा डोज के लिए 950, कोवाक्सीन के पहले डोज के लिए 500 व दूसरे डोज के लिए 500 स्लॉट बुक कराए जा सकेंगे।
विज्ञापन
जरूर लगवाएं टीका
कोरोना से बचने के लिए दोनों डोज लगवाने जरूरी हैं, अपनी बारी पर लोग अवश्य टीका लगवाएं ताकि उन्हें बीमारी से परेशान न होना पड़ा। जिले में पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन है।--डॉ रेखा शर्मा, सीएमओ।