{"_id":"613cf3b98ebc3ea6a953162f","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd225731149","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बारिश से तरणताल बनी जिले की सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बारिश से तरणताल बनी जिले की सड़कें
विज्ञापन
आप सोच रहे होंगे की यह बाढ़ का पानी भरा है मगर ऐसा नही है यह तो हापुड़ में दिल्ली रोड स्थित न्यू राज?
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झमाझम बारिश से मुसीबत, कहीं गिरी दीवार तो कहीं छत
हापुड़। शनिवार को झमाझम बारिश होने से लोगों को गर्मी से जितनी राहत मिली उससे अधिक आफत भी रही। सड़कों पर जलभराव के अलावा घरों मे दुकानों में भी पानी भर गया। वहीं आकाशीय बिजली गिरने से भी लोगों के घरों के बिजली उपकरण भी फुंक गए। बाजार में पानी भरने के कारण दुकानें भी नहीं खुल सकीं वहीं बच्चे भी स्कूल नहीं जा पाए। लोग अपने घरों में भी रहे। हालांकि गन्ना व बागवानी किसानों के चेहरे खिल गए। शनिवार को हापुड़ में करीब 40 मिमी बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार के मुकाबले तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई।
धान किसानों की बढ़ाई चिंता
बारिश के चलते गन्ना व बागबानी वाले किसान काफी खुश दिखे, लेकिन धान किसान चिंतित नजर आए। अगैती धान बोने वाले किसानों की फसल तैयार हो रही है। तेज हवा चलने से कई जगह फसल को नुकसान हुआ है।
जाम में फंसे लोग
बारिश के चलते शहर से गुजरने वाला ट्रैफिक भी स्लो रहा। शहर के प्रमुख चौराहों पर जाम जैसे हालात भी रहे। मेरठ तिराहा, तहसील चौपला, अतरपुरा चौपला, पक्का बाग, दिल्ली रोड, गढ़ रोड पर वाहनों की लंबी लाइन नजर आई।
विज्ञापन
पेड़ गिरने से बिजली ठप
फ्रीगंज रेाड पर बारिश व तेज हवा के चलते दोपहर में एक नीम का पेड़ बिजली के खंभे पर गिर गया। इससे आधा दर्जन मोहल्लों की बिजली आपूर्ति लगभग तीन घंटे तक प्रभावित रही। दोपहर में लगातार बारिश के चलते लाइन को ठीक करानेे में भी परेशानी हुई रही।
जलभराव से गिरी दीवार
मोहल्ला नई शिवपुरी में एक खाली पड़े प्लॉट की दीवार शनिवार को गिर गई। इससे प्लॉट के बराबर में स्थित अरूण यादव के मकान में रखे गमले क्षतिग्रस्त हो गए। करीब 110 गमलों को नुकसान पहुंचा। दीवार के गिरने का कारण जलभराव रहा।
मजीदपुरा में मैनहोल धंसा
मजीदपुरा में डाली जा रही सीवर लाइन भी परेशानी बनी हुई है। शनिवार को मैनहोल धंस गया। इससे लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ा। मोहल्ले में जलभराव के कारण भी लोग परेशान रहे।
अस्पताल के आगे जलभराव
बुलंदशहर रोड पर प्राइवेट अस्पताल है। हल्की बरसात होने पर नाला ओवर फ्लो हो जाता है। शनिवार को भी अस्पताल के बाहर दिनभर जलभराव जैसे हालात रहे। अस्पताल आने जाने वाले लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।
अर्जुननगर में गिरा बाइक सवार
दिल्ली रोड स्थित अर्जुनगगर में बारिश से सड़क पर तीन फुट तक पानी भर गया। स्थानीय लोगों की मानें तो एक बाइक सवार शनिवार को भरे पानी में गिर गया। गनीमत रही की बाइक सवार के कोई गंभीर चोट नहीं आई।
कोट -
केवीके बाबूगढ़ के मौसम वैज्ञानिक डा. हंसराज सिंह का कहना है कि हापुड़ में शुक्रवार को झमाझम बारिश हुई। हापुड़ में करीब 40 मिमी बारिश हुई। आगे भी एक दो दिन मौसम ऐसा ही बने रहने की आशंका है।