फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

ककौड़ी के चौराहा 57 पर पुलिस चौकी बनाए जाने का विरोध

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
hapur news
ककौड़ी के चौराहा 57 पर पुलिस चौकी बनाए जाने का विरोध
विज्ञापन

हापुड़। बाबूगढ़ थाने की सिकंदरपुर ककौड़ी के 57 चौराहे पर बनाई जाने वाली पुलिस चौकी के मामले में बृहस्पतिवार को आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और विरोध शुरू कर दिया। लोगों का आरोप था कि यह जमीन एक विद्यालय के लिए दान में दी गई थी, जिसे प्रशासन ने सरकारी बताते हुए कब्जा किया है। ग्रामीणों ने मामले को लेकर एसपी हापुड़ को पत्र भी दिया है।
कुछ दिन पहले एसडीएम सत्यप्रकाश और सीओ एसएन वैभव पांडेय ने गांव ककौड़ी के पास चौराहा 57 पर एक किसान द्वारा जोती जा रही थी। प्रशासन ने इस भूमि को बाबूगढ़ थाने की पुलिस चौकी बनाए जाने के लिए कब्जा मुक्त किया था। करीब नौ सौ वर्ग मीटर भूमि को पुलिस विभाग के सुपुर्द कर दिया गया था। इस मामले में बृहस्पतिवार को गांव सिकंदरपुर ककौड़ी, लुखराड़ा, भड़ंगपुर और आसपास के गांवों के लोग मौके पर पहुंच गए और यहां चौकी बनाए जाने का विरोध किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यह भूमि 16 मार्च 2001 में चौधरी चरण सिंह राजकीय इंटर कालेज सिकंदरपुर ककौड़ी के नाम दर्ज है और यह दान की भूमि है। यह वाद कोर्ट में विचाराधीन भी है। इसके बावजूद प्रशासन नियम विरुद्ध इस पर पुलिस चौकी बनाए जाने का निर्णय लिया है। इस दौरान बाबूगढ़ पुलिस पहुंच गई और लोगों को समझाकर शांत किया। ग्रामीणों ने मामले को लेकर एसपी हापुड़ दीपक भूकर को भी पत्र सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम सत्यप्रकाश ने बताया कि यह भूमि नलकूप विभाग के नाम दर्ज है, जिसे कब्जामुक्त कराया गया था। ग्रामीण जिस भूमि की बात कर रहे हैं, उसका खसरा नंबर अलग है। इसका कहीं कोई वाद दर्ज नहीं है। भू माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed