फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

मुख्यमंत्री या राज्यपाल कर सकते हैं जिले का दौरा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
hapur news
मुख्यमंत्री या राज्यपाल कर सकते हैं जिले का दौरा
विज्ञापन

हापुड़। जल्द ही प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हापुड़ जिले का दौरा कर सकते हैं। इस संबंध में शासन ने जिला प्रशासन को पत्र भेजकर स्थानीय स्तर पर संभावित हैलीपैड, कार्यक्रम स्थल आदि की जानकारी मांगी है।
प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का जल्द ही मेरठ दौरा प्रस्तावित है। जबकि चुनाव से पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी हापुड़ जिले में दौरा हो सकता है। संभावित दौरे को देखते हुए शासन ने प्रशासन को भेजकर एक रिपोर्ट मांगी है। पत्र में हैलीपैड उतरने का स्थान, हैलीपैड से सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस की दूरी, कार्यक्रम स्थल, जिला अस्पतालों की सूची, कस्तूरबा गांधी विद्यालयों की जानकारी एवं बैठक में प्रतिभाग करने वाले एनजीओ की जानकारी आदि मांगी गई है। डीएम के आदेश पर एसडीएम सदर सत्यप्रकाश ने कुछ स्कूलों का दौरा किया है। एसडीएम सत्यप्रकाश ने बताया कि श्रीमति ब्रह्मादेवी बालिका विद्यालय के खेल मैदान व हॉल का निरीक्षण किया गया है।
विज्ञापन

डीएम अनुज सिंह का कहना है कि राज्यपाल और मुख्यमंत्री का हापुड़ का दौरा संभावित है। राज्यपाल के संभावित दौरे को लेकर एक पत्र भी प्राप्त हुआ है। जिसमें कुछ जानकारियां मांगी गई हैं। जिनका जवाब देने के साथ साथ संभावित तैयारियां के भी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed