फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

नवीकरीम में युवक पर चाकू से हमला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
hapur news
नवीकरीम में युवक पर चाकू से हमला
विज्ञापन

हापुड़। शराब के रुपये नहीं देने पर कुछ लोगों ने नवीकरीम निवासी युवक पर हमला बोल दिया। चाकू से हमला कर युवक को घायल कर दिया। बीच बचाव करने आए युवक के दोस्त को भी घायल कर दिया। तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

मोहल्ला नवीकरीम निवासी योगेश कुमार ने बताया कि चार सितंबर को वह अपने दोस्त थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला इंद्रगढ़ी निवासी प्रमोद के साथ किसी काम से चंडी मंदिर रोड पर आया था। मोहल्ला कासिमपुरा निवासी रोहित उर्फ सन्नाटा, मोहल्ला लक्ष्मणपुरा निवासी आशू, मोहल्ला चैनापुरी निवासी शनि उर्फ सन्नाटा व आदिल ने दोनों को रोक लिया। आरोपियों ने उनसे शराब के लिए रुपये मांगे। रुपये देने से इनकार करने पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। इन लोगों ने चाकू से हमला कर हत्या का प्रयास किया। बीच बचाव करने आए उसके दोस्त पर भी हमला कर दिया। सिर पर वार कर उसकी हत्या का प्रयास किया। लहूलुहान करने के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed