{"_id":"6138ffc38ebc3e218854409a","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd225548675","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार चुनाव : आज डाले जाएंगें टेंडर वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार चुनाव : आज डाले जाएंगें टेंडर वोट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बार चुनाव : आज डाले जाएंगें टेंडर वोट
हापुड़। हापुड़ बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी 2021-22 के चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को दोपहर 12 बजे से टेंडर वोट डाले जाएंगे। इसके लिए चुनाव अधिकारियों ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। वहीं दिनभर कचहरी में दोनों खेमों के प्रत्याशियों ने अधिवक्ताओं से संपर्क कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की।
हापुड़ बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी 2021-22 का चुनाव 10 सितंबर को होगा। कार्यकारिणी में दस पदों के सापेक्ष 36 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। जबकि वरिष्ठ सदस्य पद के लिए छह प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गए थे। अब मैदान में नौ पदों के लिए 29 प्रत्याशी हैं। सभी प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 936 अधिवक्ता मतदाता करेंगे। इनमें से सैकड़ों अधिवक्ता बृहस्पतिवार को कचहरी परिसर स्थित चुनाव कार्यालय में टेंडर वोट डालेंगे। कचहरी में टेंडर वोटिंग दोपहर 12 बजे से शुरू होकर शाम पांच बजे तक चलेगी। टेंडर वोटिंग शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए चुनाव अधिकारियों ने दिशा निर्देश भी जारी कर दिए हैं।
वहीं दोनों खेमों के प्रत्याशियों ने बुधवार को जमकर प्रचार प्रसार किया। सुबह से ही प्रत्याशियों का अधिवक्ताओं के चैंबरों पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। शाम तक प्रत्याशी अधिवक्ताओं को साधने का प्रयास करते रहे।
विज्ञापन
वोटिंग को 100 लिफाफे तैयार
टेंडर वोट डलवाने के लिए चुनाव अधिकारियों ने करीब 100 लिफाफे तैयार करवाए हैं। वोट डालने के बाद बैलेट पेपर को इन्हीं लिफाफों में रखा जाएगा। फिर वोटर की उपस्थिति में ही संबंधित दस्तावेज पर साइन कराकर बॉक्स में लिफाफे को डाला जाएगा। हालांकि पिछले साल 50 के आसपास ही टेंडर वोट डाली गईं थीं।
चुनाव अधिकारी चौधरी श्यामवीर सिंह ने बताया कि बार चुनाव शांतिपूर्ण तरीके संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। बृहस्पतिवार को टैंडर वोट डाली जाएंगी। जबकि 10 सिंतबर को मतदान होगा।