{"_id":"6138fadc8ebc3e2f792b2311","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd225546455","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिंक आया न कोई फोन खाते से साफ हो गई रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिंक आया न कोई फोन खाते से साफ हो गई रकम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लिंक आया न कोई फोन खाते से साफ हो गई रकम
हापुड़। साइबर ठगों ने नए-नए तरीके ईजाद कर लिए हैं। कोई लिंक भेजकर ठगी करता है तो कोई डिटेल पूछकर खातों से रुपये निकाल लेता है। लेकिन पिछले कुछ दिनों में ऐसे मामले प्रकाश में आए हैं, जिनमें खाता धारकों को न तो कोई कॉल आया और न ही कोई लिंक या मैसेज उन्होंने देखा। जबकि उनके खाते से धनराशि कट गई। पिछले दो महीनों में करीब बीस मामले ऐसे आए हैं।
केस नंबर एक
मोहल्ला देवलोक निवासी दीपक बाबू के दो बैंक खाते हैं। छह सितंबर को उनके मोबाइल पर मैसेज आया और खाते से दो बार में 25-25 हजार करके 50 हजार रुपये कट गए। यह खाता आईसीआईसीआई का था। उसी दिन उनके एक्सिस बैंक खाते से ही 25 हजार रुपये और कट गए। पीड़ित ने बताया कि इन रुपये के लिए उसके पास न तो किसी का फोन आया और न ही कोई लिंक या कोई इस संबंध में ऐसा मैसेज उसके पास आया कि जिससे उसके एकाउंट की जानकारी किसी को मिल सके।
केस नंबर दो
सिंभावली के गांव जमालपुर निवासी दीपांशु के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। 25 अगस्त को उसके बैंक खाते से बिना किसी कारण के ही दो बार में 19 हजार रुपये कट गए। दीपांशु ने बताया कि रुपये निकलने से पहले किसी भी व्यक्ति का उसके पास फोन नहीं आया और न ही किसी से उन्होंने अपने एकाउंट की जानकारी शेयर की। पीड़ित ने पुलिस से मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन कोई हल नहीं हुआ।
विज्ञापन
हाल ही में हुए मामले
एक अगस्त- सेना के जवान नानकचंद के सैलरी एकाउंट से 90 हजार रुपये
09 अगस्त- बाबूगढ़ के होशियारपुर गढ़ी निवासी दीपक के खाते से 74 हजार रुपये निकले
07 अगस्त - शिवपुरी निवासी करिश्मा के खाते से 90 हजार निकले
30 जुलाई- श्रीनगर निवासी अमित गर्ग के खाते से दो लाख रुपये निकले
23 जुलाई - गढ़ के उपाध्याय नगर निवासी राकेश के खाते से 16 हजार रुपये निकाले
17 जुलाई- दादरी निवासी अधिवक्ता के खाते से 25 हजार रुपये निकाले
सीओ सिटी एसएन प्रणव पांडेय ने बताया कि साइबर क्राइम की रोकथाम के लिए जिले की पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। ऐसे मामलों में अक्सर देखा गया कि साइबर ठग लिंक भेजकर या खातों की जानकारी लेकर खाते से रुपये साफ करते हैं। लेकिन पिछले कुछ दिनों में ऐसे भी मामले प्रकाश में आए हैं, जिनमें लोगों के पास किसी भी प्रकार का कॉल या मैसेज नहीं आया। ऐेसे में लोगों को एटीएम और अपने क्रेडिट कार्ड का प्रयोग करते समय सतर्क रहना होगा। अपनी निजी जानकारी दूसरे तक न जाए, इसका विशेष ध्यान रखें। हालांकि पुलिस ऐसे मामलों की गहनता से जांच कर रही है।