फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

19 बूथों पर 3946 ने लगवाया टीका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
hapur news
19 बूथों पर 3946 ने लगवाया टीका
विज्ञापन

हापुड़। जिले में बुधवार को 19 बूथों पर चले टीकाकरण अभियान में 3946 लोगों ने टीका लगवाया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा। साथ ही अपनी बारी पर टीका लगवाने की अपील की।
कोरोना महामारी से बचाव को लेकर जिले में टीकाकरण जारी है। स्वास्थ्य विभाग लगातार क्लस्टर अभियान द्वारा लोगों को बिना स्लॉट बुक कराए ही लोगों को टीका लगा रहा है। इस अभियान में लोगों का उत्साह चर्म पर है, आसानी से अधिकारी लक्ष्य के सापेक्ष टीके लगा रहे हैं। बुधवार को भी जिले के 19 बूथों पर अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

इस दौरान 3946 लोगों ने टीकाकरण कराया। जिसमें 2013 पुरुष और 1933 महिलाएं शामिल रहीं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ संजीव कुमार ने बूथों का निरीक्षण कर, व्यवस्थाओं को परखा। साथ ही लोगों से अपनी बारी पर टीकाकरण अवश्य कराने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना महामारी से बचाव के लिए टीके के दोनों डोज लगवाने जरूरी हैं। इसलिए अपनी बारी आने पर दूसरा टीका अवश्य लगवाएं। जिले में वैक्सीन की कमी नहीं है। -डॉ. रेखा शर्मा, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed