{"_id":"6137aefe8ebc3ea756372c34","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd225488342","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब रात 11 बजे तक खुल सकेगा बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब रात 11 बजे तक खुल सकेगा बाजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब रात 11 बजे तक खुल सकेगा बाजार
हापुड़। कोरोना वायरस के मामलों में कमी को देखते हुए शासन के आदेश पर जिला प्रशासन ने रात्रि कर्फ्यू में एक घंटे की ढील दी है। जारी आदेशों में अब रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक रात्रि कर्फ्यू रहेगा। इससे पहले रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक रात्रि कर्फ्यू जारी था।
कोरोना वायरस को जड़ से खत्म करने के लिए सरकार ने रात्रि कर्फ्यू को जारी रखा था, लेकिन साप्ताहिक बंदी को रक्षाबंधन से पहले ही समाप्त कर दिया था। कोरोना वायरस के कम होते मामलों को देखते हुए सरकार ने रात्रि कर्फ्यू में भी लोगों को राहत दी हैं। शासन ने रात 10 बजे के बजाए अब रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक रात्रि कर्फ्यू जारी रहने के आदेश पारित कर दिए हैं।
डीएम अनुज सिंह ने कहा कि रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू जारी रखने व सुबह 6 से रात 11 बजे तक घरों से बाहर निकलने वाले लोगों को सोशल डिस्टेसिंग, फेस मास्क व हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने के लिए कहा गया है।