{"_id":"61365b648ebc3e887a34d7c3","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd225437858","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 45 गांवों में 16553 लोगों को लगा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 45 गांवों में 16553 लोगों को लगा टीका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के 45 गांवों में 16553 लोगों को लगा टीका
हापुड़। जिले में सोमवार को टीकाकरण का महाअभियान चलाया गया। इस दौरान 29700 लोगों को वेक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया था। इसके सापेक्ष 16553 ने टीका लगवाया। सुबह से ही टीका लगवाने के लिए लोगों में उत्साह दिखाई दिया।। बूथों पर लोगों की लंबी लंबी लाइनें लगी रही। लोगों को अपनी बारी के लिए इंतजार करना पड़ा। मंगलवार को भी अभियान जारी रहेगा।
शासन की तरफ से जनपद में सोमवार को 29700 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य दिया गया था। इसके लिए पूरी तैयारियों के साथ सुबह नौ बजे से टीकाकरण शुरू हुआ। सुबह से ही बूथों पर लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। टीकाकरण के लिए भी पर्याप्त मात्रा में डोज उपलब्ध कराई गई थी। केंद्रों पर टीकाकरण देर शाम तक चलता रहा। हालांकि शासन द्वारा दिए गए लक्ष्य को पूरा नहीं किया जा सका। शाम तक 16533 लोगों को ही डोज लग सका।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि सोमवार को 18 से 44 आयु वर्ग के 11005 लोगों को टीके का पहल डोज लगाया गया। 45 से ऊपर की उम्र के 2276 लोगों को पहला डोज लगा। 18 से 44 आयु वर्ग के 696 जबकि 45 से ऊपर की उम्र के 2565 लोगों को दूसरा डोज लगाया गया है। उन्होंने बताया कि टीकाकरण के बाद सभी लोग स्वस्थ हैं। जिले में टीकाकरण जारी है, लोग अपनी बारी में टीका अवश्य लगवा लें।