फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

महिलाओं की समस्याओं का हो त्वरित समाधान: विमला बाथम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
hapur news
महिलाओं की समस्याओं का हो त्वरित समाधान: विमला बाथम
विज्ञापन

हापुड़। उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम और आयोग सदस्य मीना कुमारी शनिवार को हापुड़ पहुुंचीं। उन्होंने विकास भवन सभागर में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत आधी आबादी के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। महिला संबंधित अपराधों की समीक्षा कर 28 महिला फरियादियों की समस्याओं को भी सुना। सभ्ीा समस्याओं का गुणवत्तापूर्वक जल्द से जल्द निस्तारण कराने के निर्देश दिए।
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम ने कहा कि किसी भी समाज मजबूत होने के लिए आधी आबादी का सशक्त होना सबसे जरूरी है। हापुड़ जनपद में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए जागरूकता अभियान चलाए जाए। प्रदेश सरकार द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तीसरे चरण के अंतर्गत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वालंबन अभियान चलाया जा रहा है। इसके माध्यम से महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाए।
विज्ञापन

सरकारी मशीनरी अभियान को सफल बनाने में बेहतर तरीके से काम करे। इस अभियान में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। शासन की सभी कल्याणकारी योजनाओं का पात्र महिलाओं एवं बालिकाओं को पूरी तरह से लाभ पहुंचा जाए। कन्या सुमंगला योजना का अधिक से अधिक बालिकाओं को लाभ दिलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हों, सोशल मीडिया का सावधानीपूर्वक प्रयोग करें और अपना भविष्य बनाने की ओर भी ध्यान दें।
तदोपरांत आयोग की अध्यक्ष व सदस्य ने महिलाओं की समस्याओं को भी सुना गया। जन सुनवाई के दौरान अध्यक्ष द्वारा 28 फरियादियों की शिकायतों को सुनकर उन्हें तुरंत निस्तारण करने के संबंधित विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।

इस मौके पर डिप्टी कलक्टर विशाल कुमार यादव, सीओ सिटी वैभव पांडे, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अभिषेक सरोज, प्रोबेशन अधिकारी डॉ. निशा रावत आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed