{"_id":"612fc41f8ebc3e07583c8824","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2251486145","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की टक्कर से पलटा टेंपो, पांच यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस की टक्कर से पलटा टेंपो, पांच यात्री घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस की टक्कर से पलटा टेंपो, पांच यात्री घायल
हापुड़। मुरादाबाद से दिल्ली जा रही रोडवेज बस ने टेंपो में टक्कर मार दी, जिससे टेंपो पलट गया। यह हादसा बाबूगढ़ में बछलौता कट पर हुआ। टेंपो में सवार पांच यात्री घायल हो गए, हालांकि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। रोडवेज भी डिवाइडर से टकराकर खराब हो गई। बस को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
पुलिस के अनुसार मुरादाबाद डिपो की एक रोडवेज बस बुधवार दोपहर यात्रियों को लेकर दिल्ली की ओर जा रही थी। बारिश के दौरान जैसे ही बस एनएच 09 पर बाबूगढ़ के बछलौता कट पर पहुंची तो सड़क पार कर रहे एक टेंपो से इसकी भिड़ंत हो गई, जिससे टेंपो पलट गया और बस भी अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। टेंपो में सवार पांच यात्री घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को स्थानीय चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई और प्राथमिक उपचार के बाद घर भेेज दिया गया। बस के यात्रियों को भी दूसरी बस से दिल्ली की ओर रवाना किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार ने बताया कि बस को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया गया है। किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।