फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

चारा लेने गई महिला से दुष्कर्म की कोशिश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
hapur news
चारा लेने गई महिला से दुष्कर्म की कोशिश
विज्ञापन

हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार शाम अपनी जेठानी के साथ जंगल में चारा लेने गई महिला से व्यक्ति ने दुष्कर्म की कोशिश की। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। शोर सुनकर जेठानी और अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी फरार हो गया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

क्षेत्र एक गांव निवासी महिला ने तहरीर में बताया कि मंगलवार को वह अपनी जेठानी के साथ खेतों पर पशुओं के लिए चारा लेने लिए गई थी। जब वह चारा काट रही थी तो गांव का ही एक व्यक्ति मौके पर पहुंच गया। व्यक्ति ने ईंख के खेत में खींचकर उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। महिला द्वारा विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और जाति सूचक शब्दों का भी प्रयोग किया गया। इसी बीच महिला ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर पास ही चारा काट रही जेठानी और अन्य किसान मौके की ओर दौड़े। लोगों को आता देख आरोपी धमकी देता हुआ फरार हो गया। पीड़िता ने अपने परिजनों को इस संबंध में जानकारी दी। जिसके बाद सभी लोग एकत्रित होकर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। बाबूगढ़ थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed