फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

बिजली बिलों में सरचार्ज माफी के लिए कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
hapur news
बिजली बिलों में सरचार्ज माफी के लिए कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन
विज्ञापन

हापुड़। बिजली के बिलों पर लगकर आ रहे सरचार्ज को माफ कराने के लिए भाकियू भानु के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। साथ ही गन्ना भुगतान कराने और कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए लागू योजना में आवेदन की प्रक्रिया को सरल कराने की मांग की। इस संबंध में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया।
भाकियू भानु के जिलाध्यक्ष पवन हूण ने कहा कि जिले की शुगर मिलें किसानों का शोषण कर रही हैं। दोनों ही मिलों पर बीते साल का आधे से ज्यादा बकाया भुगतान चल रहा है। शासन के आदेश पर भी मिल भुगतान नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिला महामंत्री राजेंद्र गुर्जर ने कहा कि शासन से आदेश होने के बावजूद बिजली निगम के अधिकारी किसानों के बकायेदारी पर कनेक्शन काट रहे हैं। बिलों पर सरचार्ज लगाया गया है। इसे माफ करने के लिए ओटीएस लागू की जाए, ताकि किसानों को राहत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

राधेलाल त्यागी ने कहा कि कृषि यंत्रों पर छूट की योजना में आवेदन की प्रक्रिया काफी जटिल है। इसे आसान बनाने की जरूरत है, ताकि सभी किसान आसानी से योजना में आवेदन कर सकें। इसकी साइट कभी चलती है तो कभी बंद ही पड़ी रहती है।
नगर अध्यक्ष राजवीर सिंह भाटी ने कहा कि गांव मुदाफरा बागड़पुर से 11 किलोमीटर सड़क का निर्माण फुलडेरा तक हो रहा है। सड़क निर्माण के दौरान किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। इसकी भरपाई के लिए किसानों को मुआवजा दिया जाएगा।

इन मांगों के निस्तारण को लेकर किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने वालों में रवि भाटी, विनोद त्यागी, सुधीर त्यागी, संजीव त्यागी, वसीम, पंकज चौधरी, राजेंद्र, गजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed