{"_id":"612e6e378ebc3e7a1e6fff55","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd225086565","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर रोड पर सीवर लाइन बिछेगी, चार माह रहेगा वन-वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर रोड पर सीवर लाइन बिछेगी, चार माह रहेगा वन-वे
विज्ञापन
बुलंदशहर रोड पर तहसील चौराहे के आगे यही से शुरू होगा काम।
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर रोड पर सीवर लाइन बिछेगी, चार माह रहेगा वन-वे
हापुड़। बुलंदशहर रोड पर सीवर लाइन का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। लोक निर्माण विभाग से जलनिगम को इसकी अनुमति मिल गई है। फेज एक के अंतर्गत तहसील चौपला से रामपुर रोड तक करीब एक किलोमीटर लंबी सीवर लाइन डाली जाएगी। इसके चलते ट्रैफिक भी वन-वे रहेगा।
शहर में अमृत योजना के अंतर्गत सीवर लाइन का निर्माण कार्य चल रहा है। रामपुर रोड पर एसटीपी, दिल्ली रोड पर पुराने बस अड्डे के पास पंपिंग स्टेशन, दिल्ली रोड पर मेरठ तिराहे से अपना घर कॉलोनी तक व बुलंदशहर रोड के कई मोहल्लों में सीवर लाइन निर्माण कार्य हो चुका है। शहर से निकलने वाले गंदे पानी को रामपुर रोड पर बने एसटीपी के माध्यम से ट्रीट किया जाएगा।
पहले चरण में ये काम हो चुके हैं जबकि तहसील चौपला से पुरानी चुंगी तक सीवर लाइन निर्माण कार्य होना बाकि है। कोरोना और पीडब्ल्यूडी से अनुमति न मिलने के चलते प्रभावित चल रहा था। लेकिन अब विभाग से जल निगम को इसकी अनुमति मिल गई है।
विज्ञापन
इसके अंतर्गत बुलंदशहर रोड पर तहसील चौपले से लेकर पुरानी चुंगी तक करीब एक किलोमीटर की लंबी सीवर लाइन डाली जाएगी। इस फेज में 42 करोड़ की लागत से एसटीपी व सीवर लाइन का निर्माण हो रहा है। जल्द ही विभाग की ओर से निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। वहीं निर्माण कार्य के चलते ट्रैफिक वनवे रहेगा। दिसंबर तक पूरा होगा काम
कार्यदायी संस्था के अधिकारियों की मानें तो बुलंदशहर रोड पर सीवर लाइन निर्माण कार्य समय सीमा से पीछे चल रहा है। दिसंबर तक तहसील चौपला से पुरानी चुंगी तक सीवर लाइन निर्माण का दावा किया जा रहा है। ऐसे में दिसंबर तक काम पूरा होना किसी चुनौती से कम नहीं होगा।
भाग धनराशि स्थान
भाग एक 77 करोड़ 42 किमी सीवर लाइन
फेज एक 42 करोड़ एसटीपी, तहसील-चुंगी
फेज दो 35 करोड़ बुलंदशहर रोड के वार्ड
जल्द शुरू होगा काम
तहसील चौपले से पुरानी चुंगी तक बुलंदशहर रोड पर सीवर लाइन निर्माण कार्य कराने की पीडब्लूडी विभाग से परमिशन मिल गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। तहसील चौपला से सीवर लाइन को रामपुर रोड से जोड़ा जाएगा।
- आरके गोविल, एई जल निगम