फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

युवक ने खुद को गोली मारकर दी जान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
hapur news
युवक ने खुद को गोली मारकर दी जान
विज्ञापन

हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बछलौता में पत्नी से विवाद के बाद पति ने देर रात खुद को पिस्टल से गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने पिस्टल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

गांव बछलौता निवासी किसान कृष्णवीर सिंह का 32 वर्षीय पुत्र मोहित सिंभावली शुगर मिल में तौल लिपिक के रुप में कार्य करता था। फिलहाल शुगर मिल बंद होने के कारण वह घर पर रह रहा था। पुलिस के अनुसार मोहित शराब पीने का आदी था। शुक्रवार की रात पति-पत्नी के बीच शराब पीने को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बीच मोहित ने पिस्टल निकाल ली। परिजनों ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन युवक ने कनपटी पर गोली मार ली, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर मौके पर परिवार व अन्य पड़ोसी आ गए। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी अंजनी व मां धनवीरी देवी का रो रोकर बुरा हाल था। युवक के दो बच्चे व दो भाई हैं। युवक का छोटा भाई मोनू दिल्ली पुलिस में कार्यरत है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

बाबूगढ़ थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि दूसरे बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed