{"_id":"612a7b3b8ebc3e48384cdf0c","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd224913928","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को बंधक बनाकर लाठी-डंडों से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक को बंधक बनाकर लाठी-डंडों से पीटा
विज्ञापन
गांव सपनावत में युवक के साथ मारपीट करते युवक ।
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक को बंधक बनाकर लाठी-डंडों से पीटा
धौलाना। गांव सपनावत में कुछ दबंगों ने युवक का कार में अपहरण कर लिया। उसे बंधक बनाकर लाठी-डंडों और लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा गया। लेकिन इस दौरान कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया। पुलिस ने तुरंत मामले का संज्ञान लेते हुए छात्र को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाते हुए पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।
गांव सपनावत निवासी युवक को शनिवार को गांव के ही कुछ दबंगों ने घेर लिया। बताया जाता है कि युवक एक युवती से मिलने यहां पहुंचा था। जहां युवती के परिजनों ने उसे बेरहमी से पीटते हुए गलियों में घुमाया और अपहरण कर ले गए। युवक की पिटाई और दिनदहाड़े अपहरण की सूचना पुलिस को दी गई। वायरलेस पर सूचना प्रसारित करते हुए चौकी प्रभारी अजय वीर सिंह ने पुलिस बल के साथ अपहरणकर्ताओं का पीछा किया। समाना चौकी के पास जैसे ही अपहरणकर्ताओं की कार पहुंची तो पहले से हुई बैरिकेडिंग देख कार सवार युवक को कार में ही छोड़कर भागने लगे। पुलिस टीम ने करीब तीन किलोमीटर पीछा कर भाग रहे पांच लोगों को गिरफ्तार कर युवक को सकुशल बरामद कर लिया। इस मामले में राजकुमार, रवि, विपुल, संदीप, कवि के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट समेत संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया है। क्षेत्राधिकारी पिलखुवा डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि आरोपी छात्र की प्रेम प्रसंग के चलते पिटाई की गई है। फिलहाल इन सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज जा रहा है। थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार यादव ने बताया गांव में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए चौकी प्रभारी को दिशानिर्देश दिए गए हैं।