फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

गन्ने के बकाया भुगतान के लिए रालोद का धरना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
hapur news
नगर पालिका में धरना देते रालोद कार्यकर्ता। - फोटो : HAPUR
गन्ने के बकाया भुगतान के लिए रालोद का धरना
विज्ञापन

हापुड़। गन्ना मूल्य में अल्प वृद्धि और बकाया भुगतान नहीं होने के विरोध में शनिवार को रालोद कार्यकर्ताओं ने जिले की तीनों तहसील मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन किया। हापुड़ नगर पालिका में भी कार्यकर्ताओं ने धरना देकर 9 सूत्रीय मांगों के निस्तारण के लिए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया।
रालोद युवा प्रकोष्ठ क जिलाध्यक्ष अशोक त्यागी ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था। लेकिन आय तो दोगुनी हो नहीं सकी, तीन कृषि कानून लागू कर किसानों को संकट में जरूर डाल दिया है। 9 महीने से किसान आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार अपनी हठधर्मिता पर उतारू है।
विज्ञापन

धरने के संयोजक आकिल खान ने कहा कि राष्ट्रीय आह्वान पर प्रदेशभर में शनिवार को किसान क्रांति दिवस मनाया जा रहा है। जिसका उद्देश्य किसानों की प्रमुख 9 मांगों को उठाना है। उन्होंने बताया कि किसानों को गन्ने का बकाया भुगतान मय ब्याज के अविलंब दिलाया जाए, जब तक किसानों का पूर्ण भुगतान नहीं होता तब तक सभी तरह की देनदारियों पर रोक लगाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष शिवकुमार त्यागी ने कहा कि गन्ने का आगामी पेराई सत्र शुरू होने जा रहा है, ऐसे में सरकार लाभकारी मूल्य घोषित करे। किसानों से लिया जाने वाला गन्ने का ढुलाई भाड़ा बंद किया जाना चाहिए। बिजली के बिल कम कर, नलकूप के लिए बिजली फ्री दी जाए। किसानों को डीजल, बीज, पानी पर सब्सिडी दी जाए। खाद, कृषि संबंधित यंत्रों के दाम घटाए जाए। आवारा पशुओं से किसान की फसल को बचाने के लिए व्यावहारिक प्रबंधन किए जाए, सरकारी मंडी के अंदर और निजी व्यापार में भी किसान से जो खरीद होती है वह एमएसपी पर आधारित हो।

इस मौके पर आदित्य त्यागी, डॉ एसपी सिंह, डॉ जितेंद्र मलिक, युवा प्रकोष्ठ के महा सचिव हेमंतथ मिश्रा, विकास चौधरी, प्रवीण वाल्मीकि, प्रोफेसर अब्बास अली, राहुल चौधरी, संजीव कुमार, जिला संयोजक कुलदीप राठी, मनोज तेवतिया, सोनी सिंह, योगेश जाखड़, आयुष त्यागी, रोहित सिंह, कपिल देव, संजू सिंह, मूलचंद त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed