फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

नलकूप बिलों में गड़बड़ी पर किसानों का हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
hapur news
नलकूप बिलों में गड़बड़ी पर किसानों का हंगामा
विज्ञापन

हापुड़। नलकूप बिलों में गड़बड़ी के विरोध में शनिवार को भाकियू के आह्वान पर किसानों ने टाऊनहॉल बिजलीघर पर हंगामा व प्रदर्शन किया। निगम के अफसरों पर घोटालेबाजों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। किसानों ने जांच में तेजी लाने तथा आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
भाकियू के प्रदेश सचिव रामपाल सिंह ने कहा कि विद्युत निगम के अधिकारी किसानों का शोषण कर रहे हैं। किसानों को गन्ने का भुगतान मिल नहीं रहा, ऐसे में वह बिजली के महंगे बिल कहां से जमा कर दें। आए दिन निगम के अधिकारी गांवों में बकायेदारी पर किसानों के कनेक्शन काट रहे हैं, एफआईआर भी दर्ज करा रहे हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

मंडल सचिव ज्ञानेश्वर त्यागी ने कहा कि निगम के अधिकारियों ने किसानों के नलकूप बिलों में हेराफेरी कर, करोड़ों रुपये का घोटाला किया है। किसान अपना बिल समय से जमा कर रहे हैं, फिर भी उनके बिलों में लाखों रुपये की बकायेदारी जोड़कर भेजी जा रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। करीब 18 साल से इस मामले की जांच चल रही है, जिसका आज तक कोई निष्कर्ष ही नहीं निकल सका है। इससे साफ है कि अधिकारी घोटालेबाजों को संरक्षण देने में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों के बिल संशोधित कर जल्द से जल्द राहत पहुंचाई जाए। यदि जल्द बिल ठीक नहीं हुए तो निगम के खिलाफ मोर्चा खोलकर कार्यालयों पर ताला जड़ दिया जाएगा।
प्रदर्शन करने वालों में अमरेंद्र सिंह, सुभाष शर्मा, ललित शर्मा, कुलदीप त्यागी, जुगवेंद्र सिंह, मुकेश त्यागी, मनबीर सिंह, आवेश सिंह, राजीव त्यागी, कर्मवीर त्यागी, सर्वेश त्यागी, संदीप चौधरी, सचिन त्यागी, अमित त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed