{"_id":"612934e68ebc3e79de06256f","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2248537141","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसूलपुर में नलकूपों से चोरी होने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसूलपुर में नलकूपों से चोरी होने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसूलपुर में नलकूपों से चोरी होने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन
हापुड़। गांव रसूलपुर में चार नलकूपों से स्टार्टर व अन्य कीमती सामान चोरी होने के विरोध में ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर पुलिस पर गश्त नहीं करने का आरोप लगाया। गांवों में नलकूपों पर चोरी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।
बृहस्पतिवार रात गांव रसूलपुर में आधा दर्जन से अधिक किसानों के नलकूपों पर किसानों ने नकब लगाकर स्टार्टर व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया।
किसान बीते काफी समय से गश्त बढ़ाने की मांग उठा रहे हैं, लेकिन गश्त नहीं होने से चोरों के मंसूबे बढ़ रहे हैं। इसके विरोध में रसूलपुर के किसानों ने प्रदर्शन कर पुलिस पर अनदेखी का आरोप लगाया। चोरों की गिरफ्तारी कर उनका सामान वापस कराने की मांग उठाई गई। रसूलपुर निवासी जतिन चौधरी ने बताया कि गांव के ही इंद्रराज सिंह, गुड्डू, सुदेश का स्टार्टर चोरी कर लिया। प्रदर्शन करने वालों में चौधरी समरपाल सिंह, इंद्रराज सिंह, बलराज सिंह, जगवीर सिंह, पिंटू, प्रदीप, राजू, सोनू आदि मौजूद रहे।