फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

आठ घंटों में 19000 को लगा भरोसे का टीका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
hapur news
आठ घंटों में 19000 को लगा भरोसे का टीका
विज्ञापन

हापुड़। जिले में शुक्रवार को टीकाकरण के महा अभियान में महज आठ घंटे के अंदर 19010 लोगों को टीके लगाए गए, जो नया कीर्तिमान है। मगर इस बार स्वास्थ्य विभाग 27 हजार के लक्ष्य को पूरा नहीं कर सका। जिले में 60 से अधिक बूथ बनाए गए, जिस पर लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। शनिवार को दूसरा डोज लगाने का अभियान चलाया जाएगा। इसकी तैयारी अफसरों ने पूरी कर ली है।
शासन के आदेश पर शुक्रवार को टीकाकरण का महाअभियान चलाया गया। इस दौरान 27 हजार लोगों को एक ही दिन में टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया था। विभाग की 220 टीमों के 476 वैक्सीनेटर को इस काम में लगाया गया। सुबह 9 बजे से जिले के 45 गांव/वार्ड में अभियान शुरू कर दिया गया। स्लॉट बुकिंग की अनिवार्यता खत्म होने पर बड़ी संख्या में लोग आधार कार्ड लेकर बूथ पर उमड़ पड़े। सुबह नो बजे से शाम चार बजे तक टीकाकरण जारी रहा। इन आठ घंटों में 19010 हजार लोगों ने टीका लगवाया। इसके अलावा अस्पतालों पर बने बूथों पर भी पहले की तरह ही टीकाकरण जारी रहा। कुल मिलाकर इस तरह के अभियान से जिले की आबादी को तेजी से प्रतिरक्षित किया जा रहा है।
विज्ञापन

महिलाएं भी दिखी उत्साहित
कोरोना टीकाकरण को लेकर चलाए गए महा अभियान में महिलाओं ने भी जमकर भाग लिया। 19010 लोगों में 9543 पुरुष तो 9467 महिलाओं ने टीकाकरण कराया। गांवों की महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज दूसरा डोज लगाने के लिए चलेगा अभियान
शनिवार को दूसरा डोज लगाने का अभियान जिले के 19 बूथों पर चलाया जाएगा। इसकी तैयारी अफसरों ने पूरी कर ली है। शनिवार को पहला टीका नहीं लगाया जा सकेगा। दूसरा टीका लगाने के लिए स्लॉट बुक करने की भी आवश्यकता नहीं होगी। सीधे बूथ पर जाकर टीका लगवाया जा सकेगा।

कोरोना टीकाकरण का महा अभियान सफल रहा है। शनिवार को दूसरा डोज लगाने के लिए टीकाकरण किया जाएगा। लोग बूथ पर पहुंचकर टीके अवश्य लगवा लें। - डॉ. संजीव कुमार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed