{"_id":"6127de718ebc3e7a0b4928c0","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd224794182","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में मंडी में छलके जाम, अब अंदर नहीं जा सकेंगे बिना पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात में मंडी में छलके जाम, अब अंदर नहीं जा सकेंगे बिना पहचान
विज्ञापन
गढ़ रोड स्थित अनाज मंडी
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रात में मंडी में छलके जाम, अब अंदर नहीं जा सकेंगे बिना पहचान
हापुड़। नवीन मंडी में एडीएम आवास के पास देर रात शराब पीने वालों की महफिल सजी। देर रात तक दावत के दौर के बाद यह लोग खाली बोतलें, सिगरेट के टुकड़े, नमकीन के रेपर आढ़तियों के लिए बने प्लेटफार्म पर छोड़ गए। सुबह टहलने निकले एडीएम ने शराब पार्टी का कचरा देखा तो डीएम को अवगत कराते हुए पुलिस को मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए। डीएम ने भी मंडी परिसर में बाहरी लोगों के बेवजह प्रवेश पर रोक लगा दी है। किसानों और आढ़तियों को भी पहचान पत्र दिखाने पर ही मंडी मेें प्रवेश दिया जाएगा।
गढ़ रोड स्थित नवीन मंडी परिसर में ही एडीएम जयनाथ यादव का आवास है। बृहस्पतिवार सुबह एडीएम टहलने के लिए निकले तो आढ़तियों के लिए बनाए गए प्लेटफार्म पर शराब की खाली बोतलें, गिलास, नमकीन व सिगरेट के रैपर फैले देखे ता उन्होंने मंडी चौकी प्रभारी को तलब कर लिया। एडीएम ने मंडी परिसर में शराब पार्टी करने वालोें के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई के आदेश दिए। एडीएम जयनाथ यादव ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में डीएम को भी अवगत करा दिया है। इस मामले के बाद डीएम अनुज सिंह ने बिना कारण मंडी में प्रवेश पर रोक लगा दी है। किसान अपना पहचान पत्र, आधार कार्ड या फिर कोई अन्य दस्तावेज लेकर प्रवेश ले सकते हैं। जबकि आढ़ती अपना परिचय पत्र दिखाकर ही मंड में जाएंगे।
मंडी परिसर में वाहन चलाना, पार्टी करना, दीवार फांदना वर्जित होगा। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को भी कहा गया है कि वह मंडी परिसर में इस प्रकार की यदि घटना संज्ञान में आती है तो संबंधित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करें।
विज्ञापन
चर्चा है कि कुछ आढ़तियों ने ही रात के समय 25-30 लोगों को शराब की दावत दी थी। देर रात तक महफिल चली और इसके बाद खाना पीना हुआ। नशे में टल्ली होने के बाद यह लोग खाली बोतलें, गिलास और बचा कुचा खाने का सामान छोड़कर चले गए।