फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

मोदीनगर रोड पर आठ किलोवाट के लोड पर चलती मिली फ्लोरमिल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
hapur news
मोदीनगर रोड पर आठ किलोवाट के लोड पर चलती मिली फ्लोरमिल
विज्ञापन

हापुड़। विद्युत निगम के एक ठेेकेदार की फ्लोर मिल पर 8 किलोवाट के कनेक्शन पर 30 किलोवाट से अधिक भार का लोड चलता मिला। विजिलेंस टीम ने चेकिंग के दौरान बिजली चोरी पकड़ी। जबकि बिल में बढ़ा लोड दर्शाया ही नहीं जा रहा था। इसमें मीटर रीडर की सांठगांठ भी उजागर हुई। विजिलेंस टीम के अधिकारियों ने चेकिंग रिपोर्ट निगम के अफसरों को सौंप दी है।
ऊर्जा निगम के अधिकारी भले ही लाइनलॉस रोकने और राजस्व बढ़ाने का हर दम प्रयास कर रहे हों। लेकिन निगम से ही जुड़े कुछ कर्मचारी और ठेकेदार अधिकारियों के मंसूबों पर पानी फेर रहे हैं। हाल ही में निगम कर्मियों की सांठगांठ से पूरी कॉलोनी को चोरी की बिजली से सप्लाई देने का मामला प्रकाश में आया था। इस मामले में विजिलेंस ने ही कॉलोनाइजर समेत कई लोगों के खिलाफ एफआईआर कराई थी।
विज्ञापन

बुधवार को ऐसा ही एक दूसरा मामला सामने आया है। विद्युत निगम में ठेकेदारी करने वाले एक ठेकेदार ने मोदीनगर रोड स्थित एक मोहल्ले में फ्लोर मिल लगाई हुई है, इसके लिए उसने 8 किलोवाट का कनेक्शन लिया। विजिलेंस की टीम ने छापा मारा तो पाया कि उक्त कनेक्शन पर 30 किलोवाट से भी अधिक का भार चल रहा है। जबकि बिल में बढ़ा भार दर्शाया ही नहीं जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजिलेंस की जांच रिपोर्ट में बताया गया है कि मीटर रीडर से सांठगांठ कर आरोपी निगम को राजस्व चूना लगा रहा था। इस मामले में ऊर्जा निगम को सौंपी जांच रिपोर्ट में मीटर रीडर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने और बिलिंग एजेंसी के बिल से राजस्व की कटौती करने की संस्तुति की है।
जांच रिपोर्ट का इंतजार
मामला संज्ञान में आया है, इसकी जांच रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है। रिपोर्ट मिलने पर आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। निगम को राजस्व की क्षति नहीं होने दी जाएगी। - जांच में मिली अनियमितता

विजिलेंस की जांच में आठ किलोवाट के कनेक्शन पर 30.6 किलोवाट लोड चलता पकड़ा गया। इस अनियमितता पर रिपोर्ट बनाकर, ऊर्जा निगम के अफसरों को भेज दी गई है। - अनविता उपाध्याय, सीओ विजिलेंस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed