{"_id":"61253b748ebc3e79e83046fa","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd224669736","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफ के मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफ के मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सराफ के मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के मेरठ रोड आवास-विकास कॉलोनी में रक्षाबंधन मनाने दिल्ली गए सराफ के बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये चोरी कर लिए। जब वह घर लौटे तो अलमारी से आभूषण, नकदी गायब मिली। इस मामले में थाने में तहरीर दी है। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर सैंपल जुटाए हैं।
मेरठ रोड आवास-विकास निवासी शिवा वर्मा व उनकी पत्नी आशा वर्मा रक्षाबंधन पर दिल्ली गए थे। घर पर किसी अन्य सदस्य के नहीं होने के कारण उन्होंने घर पर भी ताला लगा दिया था। सोमवार की शाम जब वह घर लौटे तो अलमारी के ताले टूटे मिले। साथ ही सेफ खुली हुई व अन्य जगह रखा सामान बिखरा हुआ मिला। कमरे में लगी एलईडी भी गायब थी।
अलमारी में रखा करीब 200 ग्राम सोना, आधा किलो चांदी और 90 हजार रुपये भी गायब थे। पीड़ितों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर सैंपल जुटाए। पीड़ित दंपति ने थाने में तहरीर दी है, जिस पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
16 अगस्त को लालपुर में लाखों की चोरी का नहीं हुआ खुलासा-
गांव लालपुर के 4 घरों में 16 अगस्त की रात चोरों लाखों रुपये की चोरी को अंजाम दिया था। इसका खुलासा पुलिस 8 दिन बाद भी नहीं कर पायी है। पुलिस की इस कार्यप्रणाली से लोगों में असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। इसके अलावा भी जिले में लगातार चोरियों से लोगों में दहशत का माहौल है।
सराफ के घर चोरी के मामले में जांच कराई जा रही है। फॉरेंसिक टीम ने सैंपल लिए हैं। आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। खुद भी उन्होंने निरीक्षण किया है, इस मामले में मुकदमा दर्ज कराकर चोरी का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।--वैभव पांडेय, सीओ।