फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

गत्ते से भरा ट्रक लूटने में महिला समेत तीन गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
hapur news
गत्ते से भरा ट्रक लूटने में महिला समेत तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के मेरठ-हापुड़ बाईपास पर बरेली से हरियाणा के पानीपत जा रहे गत्ते से भरे कैंटर को दो आरोपियों ने सवारी बनकर लूट लिया। चालक को कोल्ड ड्रीक में नशीली गोलियां मिलाकर पिला दी, जिससे वह बेहोश हो। इसके बाद चालक को हाईवे किनारे फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से 15 हजार की नकदी और तमंचा, नशीली गोलियां बरामद की है। कैंटर में भरा माल भी बरामद कर लिया है।
पंजाब के अमृतसर के थाना सदर क्षेत्र के रामतार्थ रोड गांव माल निवासी राजा उर्फ जगजीत 22 अगस्त को जिला बरेली से कैंटर में गत्ता लेकर हरियाणा के पानीपत जा रहा था। जिला अमरोहा बॉर्डर के पास पहुंचने पर एक महिला व पुरुष ने कैंटर को रोकने का इशारा किया। चालक ने कैंटर रोक दिया। दोनों ने चालक को बताया कि वह पति-पत्नी हैं और उन्हें मेरठ जाना है।
विज्ञापन

चालक ने दोनों को कैंटर में बैठा लिया। थाना देहात क्षेत्र के मेरठ-हापुड़ बाईपास पर पहुंचने के बाद दोनों ने कोल्ड ड्रिंक में नशीली गोलियां डालकर चालक को पिला दी। कुछ देर बाद चालक बेहोश हो गया। इसके बाद दोनों ने चालक को हाइवे किनारे फेंक दिया और ट्रक लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी दीपक भूकर ने बताया कि पुलिस ने चालक को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। जहां होश में आने पर चालक ने पुलिस को आपबीती सुनाई थी। वारदात का पर्दाफाश करने के लिए थाना पुलिस व एसओजी टीम को लगाया था। देर रात पुलिस ने गांव टियाला के पास से महिला व उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी जिला मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के समर गार्डन निवासी शहजाद व थाना मेडिकल कॉलेज क्षेत्र के कांशीराम कॉलोनी निवासी सना हैं। दोनों ने बताया कि उन्होंने गत्ते का कुछ माल जनपद मेरठ के थाना नौचंदी क्षेत्र के जैदी फार्म निवासी आमिर अहमद को बेचा था। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed