फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

नौकरी से निकाले जाने पर युवक ने दी जान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
hapur news
नौकरी से निकाले जाने पर युवक ने दी जान
विज्ञापन

हापुड़। कोरोना काल में एक फर्म के मालिक ने अपने यहां अकाउंटेंट का काम करने वाले युवक को नौकरी से निकाल दिया। इस अवसाद ने 21 जून को युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। मामले में पीड़ित के पिता ने आरोपी ने फर्म मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
न्यू पन्नापुरी निवासी विनोद कुमार अग्रवाल ने बताया कि उसका पुत्र विनय करीब आठ साल से नगर के भगवती गंज स्थित गणपति ट्रेडर्स कंपनी में अकाउंटेंट की नौकरी करता था। नौकरी के संबंध में उसके पुत्र व फर्म मालिक के बीच अनुबंध भी हुआ था। लेकिन, कोरोना काल के दौरान 17 जून को मालिक ने बिना कोई ठोस कारण बताए उसके पुत्र को नौकरी से निकाल दिया। इसके अलावा उसके पुत्र को फर्म की गोपनीयता बनाए रखने व कहीं दूसरी जगह नौकरी न करने की धमकी भी दी गई। जिस कारण उसका पुत्र अवसाद में आ गया। पिता का कहना है कि 21 जून 2021 को पुत्र स्कूटी पर सवार होकर घर से निकाल था। इसके बाद पुत्र ने अपने दोस्त मुकुल शर्मा को फोन कर बताया कि उसने जहरीला पदार्थ खा लिया है।
विज्ञापन

मुकुल ने उन्हें फोन कर मामले की जानकारी दी। इसके बाद से पीड़ित थाना देहात क्षेत्र के स्वर्ग आश्रम रोड स्थित फ्लाईओवर के नीचे पहुंचा और उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान होश में आने पर पुत्र ने पीड़ित को फर्म मालिक की प्रताड़ना से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खाने की बात बताई थी। बाद में मेरठ के एक अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था। लेकिन, रास्ते में ही पुत्र ने दम तोड़ दिया। पीड़ित का आरोप है कि इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद कोर्ट का सहारा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर फर्म मालिक भगवती गंज निवासी वरुण आर्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले में जांच शुरू कर दी गई है।
एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर 306 में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed