फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

गांवों की महिलाओं, बेटियों की ढाल बनेगा मिशन शक्ति कक्ष

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
hapur news
गांवों की महिलाओं, बेटियों की ढाल बनेगा मिशन शक्ति कक्ष
विज्ञापन

हापुड़। मिशन शक्ति अभियान के अभियान के तहत गांवों की महिलाओं को और सशक्त बनाया जाएगा। ग्रामीण महिलाओं को न्याय के लिए भटकना न पड़े, इसके लिए गांव-गांव पंचायत भवनों में मिशन शक्ति कक्ष खोले जाएंगे और सप्ताह में दो दिन पुलिस विभाग की महिला आरक्षी उनके अधिकारों की जानकारी देंगी और समस्याएं भी सुनेंगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री आज अभियान के तीसरे चरण का शुभारंभ करेंगे।
प्रदेश सरकार ने अक्तूबर 2020 में मिशन शक्ति अभियान का शुभारंभ किया था। अभियान के दो चरण बीत चुके हैं। इसके तहत थानों में महिला हेल्प डेस्क, जगह-जगह जागरूकता अभियान, स्कूल-कालेजों में गोष्ठी आदि कार्यक्रम आयोजित हुए। सरकार ने तीसरे चरण में अभियान को अब शहरों से गांवों में ले जाने की योजना बनाई है। इसके तहत अब प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक मिशन शक्ति कक्ष बनाया जाएगा। इसकी एक दीवार पर अभियान से जुड़े व नारी सशक्तिकरण के स्लोगन व बैनर, पोस्टर लगाए जाएंगे। महिलाओं को अभियान चलाकर अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा। सप्ताह में दो दिन महिला पुलिसकर्मी गांवों में मौजूद रहेंगी। इस दौरान महिलाओं की शिकायतों को भी त्वरित रूप से न सिर्फ सुना जाएगा और उनका निस्तारण भी होगा।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री करेंगे 75 महिलाओं का सम्मान
मिशन शक्ति अभियान के तीसरे चरण के अभियान की शुरूआत पर गढ़ रोड स्थित मनोहर हेरीटेज में जिले के प्रभारी मंत्री संदीप सिंह, डीएम अनुज सिंह और अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में होगी। इस दौरान मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली जिले की 75 महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। इन महिलाओं में शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा के अलावा कुछ छात्राओं को भी सम्मानित करने के लिए चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed