{"_id":"611d59618ebc3e79e905295a","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd224343387","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठगी के मामले में कार्रवाई न होने पर पानी की टंकी पर चढ़े दंपती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठगी के मामले में कार्रवाई न होने पर पानी की टंकी पर चढ़े दंपती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठगी के मामले में कार्रवाई न होने पर पानी की टंकी पर चढ़े दंपती
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला शिवगढ़ी में ठगी के मामले में कार्रवाई नहीं होनेे से परेशान एक व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ आत्महत्या की मंशा से पानी की टंकी पर चढ़ गया। व्यक्ति से बुलंदशहर निवासी दो भाइयों ने आर्मी क्वाटर्स में निर्माण के दौरान काम दिलाने के नाम पर 9.85 लाख रुपये हड़प लिए थे। कई बार शिकायत करने के बाद भी जब सुनवाई नहीं हुई तो यह कदम उठाया। पुलिस ने मान मनव्वल के बाद उसे नीचे उतरवाया।
मोहल्ला शिवगढ़ी निवासी मनोज ने बताया कि उसकी जान पहचान बुलंदशहर के थाना औरंगाबाद के गांव चरौरा निवासी दो भाइयों सुनील कश्यप और अनिल कश्यप उर्फ राजकुमार से थी। मनोज मकानों में पीओपी करने का कार्य करता है। दोनों भाइयों ने उसे आर्मी क्वाटर्स में निर्माण के दौरान पीओपी कराने का ठेका दिलाने का झांसा दिया था। इसके लिए उन्होंने उससे विभिन्न माध्यमों से 9.85 लाख रुपये दे दिए। कई महीनों तक आरोपी उसे ठेका दिलाने का झांसा देते रहे। जब काम नहीं हुआ तो पीड़ित ने अपने रुपये वापस मांगे।
आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने रुपये देने से इनकार कर दिया। पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी। पिछले काफी दिनों से पीड़ित कार्रवाई के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रहा था। बुधवार सुबह मनोज अपनी पत्नी के साथ मोहल्ले में लगी पानी की टंकी पर चढ़ गया। उसने ऐलान किया कि कार्रवाई नहीं हुई तो वह पत्नी के साथ कूद जाएगा। सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमबीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और उन्होंने दंपती को कार्रवाई का आश्वासन देकर सकुशल नीचे उतरवाया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले में पीड़ित की तहरीर के आधार पर दोनों भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले में जांच शुरू कर दी गई है।