फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

यूरिया कालाबाजारी की सूचना पर 15 दुकानों पर मारा छापा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
hapur news
खाद की दुकान का निरीक्षण करते कृषि विभाग की टीम। - फोटो : HAPUR
यूरिया कालाबाजारी की सूचना पर 15 दुकानों पर मारा छापा
विज्ञापन

हापुड़। यूरिया की कालाबाजारी की सूचना पर मंगलवार को कृषि विभाग व जिला प्रशासन की टीम ने उर्वरक बिक्री केेंद्रों पर छापे मारे। इस दौरान पीओएस मशीन में प्रदर्शित स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया। दो दुकानदारों को चेतावनी भी दी गई।
शासन द्वारा यूरिया की कालाबाजारी रोकने के लिए कृषि विभाग को सख्त आदेश दिए गए हैं। डीएम के आदेश पर मंगलवार को जिलेभर में 15 उर्वरक प्रतिष्ठानों पर छापे मारे गए। इसमें जिला कृषि अधिकारी मनोज कुमार, तहसीलदार गढ़, अपर जिला सहकारी अधिकारी गढ़ ने पांच प्रतिष्ठानों पर पीओएस मशीन से स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया। इसमें कुछ खामियां मिलने पर दो दुकानदारों को चेतावनी जारी की गई।
विज्ञापन

भूमि संरक्षण अधिकारी सुरेंद्र सिंह, तहसीलदार धौलाना, अपर जिला सहकारी अधिकारी धौलाना ने पांच केंद्रों पर भौतिक सत्यापन किया, जिसमें सब कुछ ठीक मिला। जिला कृषि रक्षा अधिकारी डॉ. दिव्या मौर्या, सहायक आयुक्त, तहसीलदार हापुड़ ने पांच दुकानों पर छापे मारे और भौतिक सत्यापन किया। सभी प्रतिष्ठानों पर सब कुछ ठीक मिलने पर अधिकारियों ने रिपोर्ट डीएम को प्रेषित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

होगी सख्त कार्रवाई
जिले में यूरिया की कालाबाजारी किसी हाल में नहीं करने दी जाएगी। आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी, कालाबाजारी में संलिप्त मिलने पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed