फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

कुत्तों की पिटाई में आठ के खिलाफ रिपोर्ट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
hapur news
कुत्तों के साथ मारपीट करते युवक सीसीटीवी में कैद। - फोटो : HAPUR
कुत्तों की पिटाई में आठ के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन

हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला महेशपुरी में एक परिवार कुत्तों को खाना खिलाता है और उनकी देखभाल करता है। जबकि इसके विपरीत मोहल्ले के ही कुछ लोग इन बेजुबान कुत्तों से आए दिन बर्बरता करते हैं। इस संबंध में विरोध करने पर अभद्रता की जाती है और धमकियां दी जाती है। इस मामले में मोहल्ले निवासी महिला ने मोहल्ले के आठ लोगों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मोहल्ला महेशपुरी निवासी सविता फिलहाल अलीगढ़ में नौकरी करती हैं। जबकि उनके पिता वीरपाल सिंह और माता सावित्री मोहल्ले में ही रहती हैं। सविता ने बताया कि उनका शुरूआत से ही गली मोहल्लों के आवारा कुत्तों से लगाव है, वे और उनका परिवार कुत्तों को न सिर्फ खाना खिलाते हैं, बल्कि बीमार होने पर उनका इलाज भी कराते हैं। ऐसे में उनके घर के आसपास कुत्ते रहने लगे हैं। हालांकि इन कुत्तों द्वारा अभी तक किसी को किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं पहुंचाया गया है।
विज्ञापन

सविता ने बताया कि इसके बावजूद मोहल्ले के रहने वाले सचिन, राजकुमार, आशु, जय, मूलचंद, प्रदीप, दीपू उर्फ अमन व अजय शर्मा कुत्तों के साथ आए दिन बर्बरता करते रहते हैं। इनके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की जाती है। कई बार कुत्तों को गंभीर चोटें भी लग चुकी हैं, जिनका उनके द्वारा इलाज भी कराया गया है। चार जुलाई को भी इन लोगों ने कुत्तों को लाठी-डंडों से पीटा। विरोध करने पर उनसे व उसकी माता से अभद्रता की गई। इसके बाद उन्हें धमकियां दी गई। ऐसे में उनके द्वारा आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने बताया कि आठों आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता की रोकथाम के नियम 1978, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960, आईपीसी की धारा 428, 504 और 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच के लिए गली के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed