{"_id":"611802c38ebc3ee066563ba7","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd224154952","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की मौत के मामले में दो व्यापारी पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की मौत के मामले में दो व्यापारी पर मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला की मौत के मामले में दो व्यापारी पर मुकदमा
हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला शिवनगर में तीन दिन पहले संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत के मामले में पति ने दो व्यापारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि इनके उत्पीड़न के कारण ही महिला की मौत हुई।
शिवनगर निवासी देवेंद्र ने बताया कि उसकी पत्नी विमलेश नगर के निवासी एक कपड़ा व्यापारी के दुकान पर नौकरी करती थी। बुधवार रात विमलेश की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। महिला के जहरीला पदार्थ खाने से मौत की आशंका थी।
पति ने आरोप लगाया कि पत्नी जिस व्यापारी की दुकान पर काम करती थी। उसने कपड़ा चोरी करने का आरोप लगा उसका प्रताड़ित किया था। इसके अलावा उसका वेतन भी हड़प लिया और मारपीट भी की। थाना देहात प्रभारी निरीक्षक उत्तम सिंह राठौर ने बताया कि मृतका के पति की तहरीर पर रामगंज निवासी मोहनलाल, रामदास व कुछ अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की सत्यता का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।