{"_id":"6116af1e8ebc3edfc777f8f8","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2240966105","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी से भरे गड्ढे में गिरकर मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी से भरे गड्ढे में गिरकर मासूम की मौत
विज्ञापन
मृतक अरमान।
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानी से भरे गड्ढे में गिरकर मासूम की मौत
हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव उपैड़ा में चार वर्षीय बच्चा छह फुट गहरे पानी भरे गड्ढे में गिर गया। ग्रामीणों ने बच्चे को निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोप है कि एक फैक्टरी मालिक ने रास्ते में अवैध तरीके से गड्ढा किया हुआ है।
गांव उपैड़ा निवासी नौशाद पिलखुवा में सिलाई का काम करता है। शुक्रवार को नौशाद काम पर गया था, जबकि उसकी पत्नी नसीम, पुत्र अरमान व जीशान घर पर ही मौजूद थे। शाम के समय उसका चार वर्षीय पुत्र अरमान घर के बाहर खेल रहा था। खेलते खेलते वह गांव की आबादी के पास बन रही एक फैक्टरी के पास पहुंच गया। आरोप है कि यहां किसी काम के लिए फैक्टरी मालिक द्वारा करीब छह फिट गहरा एक गड्ढा खोदा हुआ था, जिसमें पानी भरा था। अरमान इस गड्ढे में गिर गया। पुत्र के लापता होने पर परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से उसकी तलाश शुरू कर की। करीब आधे घंटे के बाद बच्चे का शव पानी से भरे गड्ढे में पड़ा मिला। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों की ओर से फैक्टरी मालिक के खिलाफ तहरीर दी है। थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। मौके का मुआयना किया जा रहा है।