{"_id":"61156e6a8ebc3efcde1fab3f","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2240350137","type":"story","status":"publish","title_hn":"खादर के 21 गांवों में डेंगू, मलेरिया का खतरा, स्वास्थ्य विभाग ने बनाई निगरानी चौकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खादर के 21 गांवों में डेंगू, मलेरिया का खतरा, स्वास्थ्य विभाग ने बनाई निगरानी चौकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खादर के 21 गांवों में डेंगू, मलेरिया का खतरा, स्वास्थ्य विभाग ने बनाई निगरानी चौकी
हापुड़। खादर क्षेत्र के 21 गांवों में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया जैसे रोगों का खतरा बढ़ गया है। इसकी रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 5 चौकियां स्थापित कर दी हैं। वहीं सिंभावली में भी एक चौकी बनाई गई है। ग्रामीणों को क्लोरीन, ब्लीचिंग पाउडर तथा अन्य दवाइयों का वितरण भी किया जा रहा है।
धौलाना क्षेत्र के एक गांव में तीन साल की बच्ची में दिमागी बुखार की पुष्टि हुई है। जिले में इस रोग की कई दशकों बाद दस्तक ने अफसरों की नींद उड़ा दी है। इस रोग को फैलाने वाला मच्छर नमी वाले क्षेत्रों में अधिक पाया जाता है। गढ़ क्षेत्र में गंगा के पास खादर क्षेत्र के 21 गांवों में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया तथा दिमागी बुखार जैसे रोगों के फैलने का सबसे अधिक खतरा बना हुआ है।
इससे निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने गढ़ और सिंभावली क्षेत्र में पांच चौकियां बनाई हैं। इन चौकियों स 21 गांवों की निगरानी की जा रही है। अभी तक हालात सामान्य बताए जा रहे हैं, लेकिन दिमागी बुखार की दस्तक के बाद से हालात भविष्य में कैसे रहे यह बड़ा सवाल है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने तरायी वाले क्षेत्रों में मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिए भगवंतपुर गुरूद्वारा, अब्दुल्लापुर पंचायत घर, नक्का कुआं गढ़ गुरुद्वारा, मीरा रेती गढ़ कश्यप धर्मशाला, ब्रजघाट में चौकियां बनाई गई हैं। इन गांवों में बनाई गई चौकी पर एक चिकित्साधिकारी समेत तीन सदस्य टीम को नियुक्त किया गया है। डॉ सुरेंद्र, डॉ सुहेल, प्रदीप कुमार, भरत भूषण, विजय के नेतृत्व में टीम बनाई गई है।
इन गांवों में अधिक खतरा
खादर क्षेत्र के गांव आलमनगर भगवंतपुर, प्रसादीपुरा, गांवडी, कुतुबपुर जमालपुर, माखनपुर, झड़ीना, मुकीमपुर, इनायतपुर, अब्दुल्लापुर, कोथला खादर, रामपुर नियामतपुर, शकरपुर, लठीरा, गढ़ खादर, गढ़ावली, नया बांस, बखतावरपुर, आलमगीरपुर, चितौड़ा मोहउद्दीनपुर, रूस्तमपुर, पलवाड़ा खादर।
गांवों में बांटी दवाई
खादर क्षेत्र में मच्छर जतिन रोगों की अधिकता को लेकर चिन्हित किए गए गांवों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्लोरीन, ब्लीचिंग पाउडर का वितरण किया जा रहा है। ताकि मच्छर के लार्वा को पनपने से रोका जा सके।
डॉ रेखा शर्मा, सीएमओ = मच्छर जनित रोगों से बचाव को लेकर पांच चौकियां स्थापित कर दी गई हैं। लोग सहयोग करें, ताकि इन बीमारियों से बचा जा सके। स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां पूरी हैं।