फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

91.68 करोड़ की लागत से बनेंगी जिले की पांच सड़कें

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
hapur news
91.68 करोड़ की लागत से बनेंगी जिले की पांच सड़कें
विज्ञापन

हापुड़। लोक निर्माण विभाग बरसात के बाद जिले की पांच सड़कों का निर्माण कराएगा। इसमें हापुड़ विधानसभा क्षेत्र की एक और गढ़ विधानसभा क्षेत्र की चार सड़कें शामिल हैं। इन सड़कों का निर्माण में 91.68 करोड़ की लागत आएगी। कुल 58.50 किलोमीटर सड़क के निर्माण और चौड़ीकरण के लिए लोक निर्माण विभाग ने डीपीआर तैयार कर प्रस्ताव शासन को भेजा है। उम्मीद है कि दो महीने बाद इन सड़कों का निर्माण पूरा हो जाएगा।
वित्तीय वर्ष 2021-22 में जिले के प्रमुख जिला मार्ग, अन्य जिला मार्ग श्रेणी के मार्गों का निर्माण व चौड़ीकरण किया जा रहा है। इसके लिए विभाग द्वारा प्रस्ताव भेजे जा रहे हैं। लोक निर्माण विभाग द्वारा जिले की पांच और मुख्य सड़कों को निर्माण और चौड़ीकरण किया जाएगा। इनमें एक सड़क हापुड़ विधान सभा क्षेत्र, जबकि चार गढ़ विधानसभा क्षेत्र की हैं। इनकी मांग लंबे समय से जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई जा रही थी। करीब 58 किलोमीटर सड़कों के निर्माण के साथ सड़कों की चौड़ाई 3.75 मीटर से बढ़ाकर 5.50 कर दी जाएगी। इन सड़कों के निर्माण में 91.68 करोड़ की राशि खर्च होगी। इसके लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है। उम्मीद है कि बरसात के बाद अगले दो महीने में इन सड़कों का निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

इन सड़कों का होगा निर्माण
1.गढ़ अब्दुल्लापुर भगवंतपुर मार्ग : इस मार्ग की लंबाई 10.80 किलोमीटर है, जबकि इसके निर्माण में 24.90 करोड़ की लागत आएगी। यह मार्ग जिले में मेरठ गढ़ मार्ग से निकलकर भगवंतपुर अब्दुल्लापुर होते हुए जनपद मेरठ के मेरठ आसिफाबाद मार्ग को आपस में जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है। गंगा मेेले के दौरान इस मार्ग का प्रयोग श्रद्धालुओं द्वारा किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2-बीबी नगर मार्ग से सिंभावली : इस मार्ग की लंबाई 8.4 किलोमीटर है, जबकि 11.76 लाख इसके निर्माण में खर्च होंगे। उक्त मार्ग हाईवे 09 से सिंभावली भरना लाड़पुर होते हुए जनपद बुलंदशहर में हामिदपुर सिकंदराबाद, कुचेसर राज्यमार्ग संख्या 100 बीबी नगर को जोड़ता है।
3-बाबूगढ़ बीबी नगर मार्ग से मवाना: इस मार्ग की लंबाई 12 किलोमीटर है, जबकि इसका निर्माण 16.80 करोड़ से होगा। यह मार्ग हाईवे 09 बीबी नगर मार्ग से निकालकर वाया कन्याकल्याणपुर होते हुए गांव लोटी में मवाना हापुड़ किठौर से मिलता है।
4-सिखैड़ा से पीरनगर दतियाना मार्ग :-इस मार्ग की लंबाई 15.80 किमी, जबकि लागत 22.12 करोड़ है। यह मार्ग एनएच 09 से गांव सिखैड़ा से निकलकर पीरनगर, दतियाना औरंगाबाद होते हुए आगापुर में दोयमी धनौरा मार्ग तक जाता है।
5-श्यामपुर मलकपुर होते हुए कनिया कल्याणपुर मार्ग: इस मार्ग की लंबाई 11.50 किमी और लगात 16.10 करोड़ है। यह मार्ग एनएच 09 हापुड़ से श्यामपुर मकलपुर होते हुए कनिया कल्याणपुर में बीबीनगर मार्ग को जोड़ता है।

बाहरी जिलों के लिए यात्रा होगी सुगम
ये सभी पांच मार्ग हापुड़ के साथ साथ मेरठ और बुलंदशहर की मुख्य सड़कों को जोड़ते हैं। इन मार्गों को मुख्य रूप से क्षेत्र के लोगों द्वारा प्रयोग किया जाता है। करीब सत्तर गांवों के लोगों को इससे लाभ मिलेगा। पांचों सड़कों का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है।-जोध कुमार, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed