{"_id":"611024e98ebc3e7515568e7f","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd223792681","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोयना में चले लाठी-डंडे, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोयना में चले लाठी-डंडे, छह घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोयना में चले लाठी-डंडे, छह घायल
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के गांव गोयना में मामूली विवाद को लेकर एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर मारपीट की। जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गांव गोयना निवासी प्रवीन ने बताया कि गांव निवासी बीर सिंह के मकान के पास स्थित चौराहे पर उसने कुछ ईंट रखवा दी थी। बीर सिंह ने पीड़ित ने इन ईंटों को हटवाने के लिए कहा। उसके कहने पर पीड़ित ने ईंटों को हटवाकर दूसरे स्थान पर रखवा दिया। छह अगस्त की रात बीर सिंह पक्ष के लोग एकत्र होकर पीड़ित के घर के बाहर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर सभी लोग जबरन घर में घुस आए।
इन लोगों ने पीड़ित व उसके परिजनों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में पीड़ित पक्ष से गीता, पिंकी, मोनिका, प्रवीन, बब्बू व कशिश घायल हो गए। आरोपी हत्या की धमकी देकर फरार हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार को पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने बताया कि सुनील, जितेंद्र, वेदू, विनीत, ललित, बीर सिंह, पिंटू, सचिन, विजय, वीरे, पप्पू व चर्चिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।