{"_id":"610ec6078ebc3e75171ca112","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd223733229","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन घंटे में स्टॉक खत्म, 1100 को ही लगा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन घंटे में स्टॉक खत्म, 1100 को ही लगा टीका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन घंटे में स्टॉक खत्म, 1100 को ही लगा टीका
हापुड़। शनिवार को शहरी क्षेत्र में लगे बूथों पर तीन घंटे में ही वैक्सीन का स्टॉक खत्म हो गया। इस दौरान केवल 1100 लोगों को ही टीके लग सके। शहरों में 14 बूथों पर टीकाकरण हुआ था लेकिन गांवों में वैक्सीनेशन के लिए दूसरे दिन भी टीम नहीं पहुंची। जिसके चलते लोगों को मायूस लौटना पड़ा। अभी तक स्टॉक नहीं मिला है, ऐसे में सोमवार के अभियान पर भी संकट छा गया है।
जिले में तीन अगस्त को टीकाकरण का महाअभियान चलाया गया था। इस दिन 21 हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई गई। जिसके बाद से वैक्सीन का पर्याप्त स्टॉक नहीं मिल सका है। आलम यह है कि अब जिले में वैक्सीन का स्टॉक खत्म हो गया है। शनिवार को किल्लत के चलते गांवों में अभियान नहीं चलाया जा सका।
सिर्फ अस्पतालों पर पूर्व में चल रहे 14 बूथों पर ही टीकाकरण कराया जा सका। यहा भी महज तीन घंटे के अंदर ही वैक्सीन खत्म हो गई। ऐेसे में लोगों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा डिमांड भेजी जा चुकी है। लेकिन अभी तक वैक्सीन नहीं मिल सकी है। ऐसे में सोमवार को होने वाले अभियान पर भी संकट बना हुआ है।
विज्ञापन
गांवों में नहीं हुआ टीकाकरण
गांवों में शुक्रवार को भी टीकाकरण नहीं हो सका था। इससे पहले बृहस्पतिवार को टीके लगे थेे, जबकि बुधवार में भी टीमें गांवों में नहीं पहुंची थी। अब शनिवार को भी ग्रामीण टीके लगने का इंतजार करते रहे। लेकिन वैक्सीन की कमी के चलते स्टाफ नहीं पहुंच सका। रविवार को पूरे जिले में टीकाकरण बंद रहेगा। ऐसे में यदि वैक्सीन नहीं मिली तो सोमवार को भी अभियान पर संकट छा सकता है।
कुल टीकाकरण------408610
पहला डोज--------340852
दूसरा डोज---------67758
वैक्सीन की भेजी डिमांड
वैक्सीन की डिमांड भेजी जा चुकी है, जल्द ही स्टॉक मिलने की उम्मीद है। वैक्सीन मिलने के बाद आगामी सत्र बनाए जाएंगे। लोग परेशान न हों, अपनी बारी पर टीका अवश्य लगवाएं। - डॉ. संजीव कुमार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।