फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

साइबर ठगों ने खातों से निकाले 75 हजार रुपये

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
hapur news
साइबर ठगों ने खातों से निकाले 75 हजार रुपये
विज्ञापन

हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला देवलोक कॉलोनी निवासी व्यक्ति के दो अलग-अलग बैंक खातों से साइबर ठगों ने 75 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मोहल्ला देवलोक कॉलोनी निवासी दीपक बाबू ने बताया कि उसका नगर के एक्सिस व आईसीआईसीआई बैंक में खाता है। एक अगस्त को उसके आईसीआईसीआई के खाते से दो बार में 25-25 हजार रुपये करके 50 हजार रुपये निकाल लिए गए। इस संबंध में जब उन्हें जानकारी हुई तो उन्होंने संबंधित बैंक से खाता सीज करा दिया। बड़ी बात थी कि उन्होंने न तो अपनी जानकारी किसी से साझा की और न ही कोई लिंक आदि खोला। इसके बाद भी रुपये खाते से निकाल लिए गए। इस संबंध में पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी थी। लेकिन अगले ही दिन दो अगस्त को साइबर ठगों ने एक्सिस बैंक के खाते से 25 हजार रुपये निकाल लिए। कुल मिलाकर पीड़ित के दो दिन में दो अलग अलग बैंक खातों से कुल 75 हजार रुपये निकाल लिए गए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर दोनों ही मामलों का ब्यौरा जुटाया जा रहा है।
विज्ञापन

---
साइबर सेल ने दो लोगों के रुपये कराए वापस
जहां साइबर अपराधी लगातार लोगों के खातों से रुपये हड़प रहे हैं। वहीं कुछ मामलों में पुलिस की कार्यशैली से राहत भी मिली है। साइबर सेल प्रभारी विनीत मलिक ने बताया कि कुछ दिन पहले पिलखुवा के एक मेडिकल कॉलेज में कार्य करने वाले गाजियाबाद के थाना व कस्बा भोजपुर निवासी नसीम, जून माह में साइबर ठगों ने उसे फोन कॉल किया और झांसे में लेकर 48 हजार रुपये निकाल लिए। पांच दिन पहले थाना देहात क्षेत्र के गांव सलाई निवासी नौशाद के बैंक खाते 80 हजार रुपये निकाल लिए थे। दोनों पीड़ितों ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई थी। टीम ने पेमेंट गेटवे व संबंधित बैंक से पत्राचार कर दोनों पीड़ितों के रुपये वापस लौटए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed