{"_id":"610c2fab8ebc3eb9e138d3d3","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd22362071","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैक्सीन की किल्लत, आज गांवों में नहीं होगा टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैक्सीन की किल्लत, आज गांवों में नहीं होगा टीकाकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैक्सीन की किल्लत, आज गांवों में नहीं होगा टीकाकरण
हापुड़। जिले में वैक्सीन की किल्लत के चलते शुक्रवार को गांवों में क्लस्टर एक्टिविटी नहीं हो सकेगी। सिर्फ अस्पतालों में ही बूथ लगाकर लोगों को टीके लगाए जाएंगे। बृहस्पतिवार को अभियान चलाकर 6 हजार लोगों का टीकाकरण किया गया।
कोरोना महामारी से बचाव को लेकर जिले में टीकाकरण चल रहा है। तीन अगस्त को महा अभियान चलाकर 21 हजार लोगों को टीके लगाए गए थे। इस दिन लक्ष्य से भी अधिक लोगों का टीकाकरण किया गया था। लेकिन इसके बाद से वैक्सीन की किल्लत ने अभियान को धीमा कर दिया है।
बृहस्पतिवार को धौलाना, हापुड़, सिंभावली ब्लॉक के गांवों में क्लस्टर अभियान चलाकर 6 हजार लोगों को टीके लगाए। अस्पतालों में बने बूथों पर भी टीकाकरण हुआ। लेकिन शासन से वैक्सीन का स्टॉक नहीं मिलने के कारण शुक्रवार को क्लस्टर अभियान नहीं चलाया जा सकेगा। ऐसे में ग्रामीणों को टीकाकरण का लाभ नहीं मिल सकेगा। हालांकि अस्पतालों पर पूर्व की भांति 16 बूथ लगाकर टीकाकरण जारी रहेगा।
विज्ञापन
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी : जिले में शुक्रवार को टीकाकरण सिर्फ अस्पतालों में बने बूथों पर किया जाएगा। वैक्सीन की डिमांड भेज दी गई है, जल्द ही गांवों में क्लस्टर एक्टिविटी भी शुरू की जाएगी।