{"_id":"610c2faa8ebc3ead8064b27a","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd22362066","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा आज, 2897 छात्र होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा आज, 2897 छात्र होंगे शामिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा आज, 2897 छात्र होंगे शामिल
हापुड़। बीएड में प्रवेश के लिए आज छह परीक्षा केंद्रों पर संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन होगा। दोनों पालियों में 2897 छात्र शामिल होंगे। नकलविहीन व शांतिपूर्वक परीक्षा संपन्न कराने के लिए पर्यवेक्षक, मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। केंद्रों पर पुलिस बल का पहरा भी रहेगा, कोरोना गाइडलाइन का पालन करने पर ही परीक्षा की अनुमति मिलेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से शैक्षिक सत्र 2021-23 में बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए पहले तिथि 30 जुलाई घोषित की थी, जिसे बाद में बदलकर 6 अगस्त कर दिया गया। कोरोना महामारी के चलते पहली बार परीक्षाएं गृह जनपद में कराने का निर्णय लिया गया। इसके लिए 6 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें कुल 2897 छात्र शामिल पंजीकृत हैं।
परीक्षा का आयोजन दो पालियों में होगा, पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी। जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम पांच बजे तक जारी रहेगी। परीक्षा को शांतिपूर्वक व नकलविहीन संपन्न कराने के लिए डीएम द्वारा पर्यवेक्षक, मजिस्ट्रेटों को कड़े दिशा निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
परीक्षा के दौरान कोरोना संबंधी गाइडलाइन का पालन कराया जाएगा। इसमें छात्रों को अपने मुहं पर मास्क लगाकर आना होगा। परीक्षा कक्ष में भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्य रूप से करना होगा।
डीआईओएस : बीएड की प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्वक व नकलविहीन संपन्न करायी जाएगी। तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, दो पालियों में 2897 छात्र पंजीकृत हैं। केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक दिशा निर्देश दे दिए गए हैं।