{"_id":"610ae3208ebc3ebda8541476","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd223559363","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेक पर फर्जी हस्ताक्षर कर निकाले ढाई लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेक पर फर्जी हस्ताक्षर कर निकाले ढाई लाख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेक पर फर्जी हस्ताक्षर कर निकाले ढाई लाख
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के गांव ततारपुर निवासी वृद्ध के सगे भतीजे ने बैंक अधिकारियों की मिलीभगत कर उसके खाते से ढाई लाख रुपये निकाल लिए। थाने में शिकायत की तो पुलिस ने पारिवारिक विवाद बताकर टरका दिया। एसपी के आदेश पर पुलिस ने बैंक के कर्मचारियों सहित छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गांव ततारपुर निवासी अतर सिंह का गांव लालपुर स्थित एक बैंक में खाता है। पुलिस के अनुसार वृद्ध चेक बुक के जरिए अपने भतीजे रविंद्र को बैंक भेजकर रुपये निकलवाते रहे हैं। इसी का फायदा उठाते हुए भतीजे ने वृद्ध की चेक बुक में से कुछ चेक चोरी कर लिए। इन चेक पर फर्जी हस्ताक्षर कर उसने 13 मार्च 2020 को एक लाख व 24 जुलाई 2020 को डेढ़ लाख रुपये निकाल लिए। इसके बाद उन्होंने काफी दिनों तक अपना खाता चैक नहीं किया। 23 दिसंबर 2020 को पीड़ित को मामले की जानकारी हुई। पीड़ित ने बैंक अधिकारियों पर भी इस मामले में लिप्त होने का आरोप लगाया है।
क्योंकि शिकायत करने पर बैंक अधिकारियों ने धमकी देकर पीड़ित को भगा दिया। थाना स्तर पर शिकायत की गई तो पुलिस ने भी पारिवारिक विवाद बताकर टरका दिया। जिसके बाद पीड़ित ने एसपी से शिकायत की। थाना देहात प्रभारी निरीक्षक उत्तम सिंह राठौर ने बताया कि एसपी नीरज कुमार जादौन के आदेश पर रविंद्र, इंतजार मलिक, संदीप कुमार, बैंक शाखा प्रबंधक प्रतिमा, बैंक कर्मचारी वतन सिंह व विनीत त्यागी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बैंक के सीसीटीवी की रिकार्डिंग खंगाली जा रही है।