फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

विवाहिता के हाथ पैर बांधकर लाठी-डंडों से पीटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
hapur news
विवाहिता के हाथ पैर बांधकर लाठी-डंडों से पीटा
विज्ञापन

हापुड़। दहेज में बाइक व दो लाख रुपयों की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता की हत्या का प्रयास किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

गांव बृजनाथपुर निवासी स्वाति ने बताया कि पिछले साल 29 जून को उसकी शादी थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव टोडरपुर निवासी राहुल के साथ हुई थी। तभी से ससुराल के लोग दहेज में बाइक व दो लाख रुपयों की मांग कर रहे थे। इसके लिए उसके साथ आए दिन मारपीट की जाने लगी। 31 जुलाई 2021 को दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर इन लोगों ने महिला के हाथ व पैर बांध दिए। मुंह में कपड़ा ठूसकर विवाहिता को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा गया। जबकि दुपट्टे से गला दबाकर विवाहिता की हत्या का प्रयास किया गया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पीड़िता को बचाया। मंगलवार को पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है। थाना हाफिजपुर प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर राहुल, राजवीर, पुरबनी व जोनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed