फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

54.55 करोड़ से 22 गांवों में बनेंगे ओवरहेड टैंक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
hapur news
54.55 करोड़ से 22 गांवों में बनेंगे ओवरहेड टैंक
विज्ञापन

हापुड़। जल जीवन मिशन व जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के तहत जिले के 22 गांवों में ओवरहेड टैंक बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। करीब 54.55 करोड़ की लागत से इसका निर्माण कराया जाएगा। अगले दो माह में कार्य शुरू होने की उम्मीद है। वर्ष 2024 तक हर घर को नल से जल पहुंचाने की सरकार की योजना के तहत यह काम हो रहा है।
जल जीवन मिशन व जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के तहत सरकार की 2024 तक हर घर को नल से शुद्ध जल देने की योजना है। इसके तहत सभी जिलों में कुछ कार्य कराए गए हैं। जिले में भी कई गांवों में ओवरहेड टैंक बनाए गए हैं। अब जल निगम ने 22 गांवों में टैंक बनाने की डीपीआर तैयार करने के बाद प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। इन 22 गांवों में कुल 54.55 करोड़ रुपये को कार्य होगा। उम्मीद है कि अगले दो माह में चयनित गांवों में कार्य शुरू कर दिया जाएगा। निर्माण के बाद संबंधित घरों तक नलों के माध्यम से शुद्ध पानी मुहैया कराया जाएगा। योजना के तहत धौलाना ब्लॉक में 16, हापुड़ में 5 और गढ़ में एक गांव में ओवरहेड टैंक बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

शासन को भेजा प्रस्ताव
जिले के 22 गांवों में ओवरहेड टैंक बनाने के लिए डीपीआर तैयार करके प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। उम्मीद है कि शासन से बजट जारी होने के बाद अगले दो माह में निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।-विनय रावत, अधिशासी अभियंता, जल निगम, हापुड़।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांवों को मिलेगा शुद्ध पेयजल
जिले के कई गांव ऐसे हैं जिनके भूगर्भीय जल में आरर्सेनिक, फ्लोराइड व अन्य गुणवत्ता प्रभावित करने वाले तत्व पाए जाते हैं। जिले में कुल 273 ग्राम पंचायतें हैं। जिनमें करीब एक दर्जन गांव काली नदी के किनारे हैं। यहां दूषित भूगर्भीय जल के कारण गंभीर बीमारियों से लोग ग्रसित हैं। ऐसी स्थिति में सरकार की इस योजना के क्रियान्वयन के बाद जिले के हालात पूरी तरह से सुधर सकेंगे।
इन 22 गांवों का किया गया चयन
धौलाना ब्लॉक
बसंतपुर, नरायणपुर वास्का, कपूरपुर, कृपा नगर, करीमपुर भाईपुर, नंगला गज्जू, नंगला छज्जू, नंगला काशी, सिवाया, ढोमा टीकरी, नंदपुर, सुखदेवपुर, पारपा, करनपुर जट्ट, भूडिय़ा, देहपा कंडोली

हापुड़ ब्लॉक
ढहाना, गिरधरपुर तुमरैल, मीरपुर कलां, मतनावली,
गढ़मुक्तेश्वर
कटोरा जाफराबाद
50 गांवों में तलाशी जा रही जमीन
जिले के करीब 50 गांवों में ओवरहेड टैंक के लिए भूमि की तलाश की जा रही है। जल निगम द्वारा इसके लिए प्रशासन से सहयोग की मांग की गई है। ताकि जिले के इन गांवों में भी ओवरहेड टैंक बनाने के लिए डीपीआर तैयार प्रस्ताव शासन को भेजा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed