फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

43 गांवों और वार्डों में 21 हजार लोगों का आज होगा टीकाकरण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
hapur news
सरकारी अस्पताल में टीका लगवाने के लिये पहुंचे लोग। - फोटो : HAPUR
43 गांवों और वार्डों में 21 हजार लोगों का आज होगा टीकाकरण
विज्ञापन

हापुड़। जिले में टीकाकरण का मेगा अभियान मंगलवार को चलेगा। इसमें 43 गांव/वार्ड का चयन कर, 21 हजार लोगों को एक ही दिन में टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया है। 176 टीमें गठित की गई हैं, जिनमें 352 कर्मियों का स्टाफ टीकाकरण करेगा। अभियान को सफल बनाने के लिए पांच नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिए गए हैं, वैक्सीन के 23400 डोज मिल चुके हैं, जो संबंधित क्षेत्रों की कोल्ड चेन में रखा दी गई हैं। कोरोना महामारी से बचाव को लेकर टीकाकरण जरूरी है। जिले में पांच जुलाई से टीकाकरण की कलस्टर एक्टिविटी शुरू हुई थी। लेकिन जुलाई महीने में वैक्सीन की किल्लत के चलते टीकाकरण रफ्तार नहीं पकड़ सका था। शासन ने अब तीन अगस्त को मेगा अभियान चलाकर जिले में 21 हजार लोगों को एक ही दिन में टीका लगाने के आदेश दिए हैं।
अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने 43 गांव/वार्ड के क्लस्टर बनाकर, इन स्थानों पर टीकाकरण की योजना तैयार कर ली है। मंगलवार सुबह नो बजे से टीकाकरण शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए 176 टीमों के 352 कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन

अभियान में ये सुविधाएं मिलेंगी
किसी भी आयु वर्ग का व्यक्ति करा सकेगा टीकाकरण।
टीकाकरण से पहले रजिस्ट्रेशन, स्लॉट बुकिंग की जरूरत नहीं।
पहली या दूसरी डोज आसानी से लगेगी।
18 साल से अधिक उम्र के महिला, पुरुष कहीं भी लगवा सकेंगे टीके।
इन गांव/वार्ड में होगा टीकाकरण
* धौलाना क्षेत्र - गांव सपनावत, लतीफपुर, सिवाया, नारायणपुर, नरेना, रजाकपुर, धीरपुर, नारायणपुर। इस क्षेत्र के नोडल डॉ राकेश कुमार होंगे। 30 टीमें 6 हजार लोगों का टीकाकरण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

* पीपीसी पिलखुवा - आर्यनगर, छिपीवाड़ा। इन वार्ड के नोडल अधिकारी डॉ चंदन प्रकाश हैं, 12 टीमें 2400 लोगों का टीकाकरण करेंगी।
* पीपीसी हापुड़ - आदर्श नगर, आवास विकास, गांधी विहार, हरद्वारी नगर, सर्वोदय कॉलोनी, वैशाली कॉलोनी। इस क्षेत्र के नोडल डॉ योगेश रहेंगे, यहां 20 टीमें तीन हजार लोगों का टीकाकरण करेंगी।
* सीएचसी हापुड़ - कस्तला, कांवी, बड़ौदा हिंदवान, नाजिमपुर, अच्छेजा, श्यामनगर, प्रीत विहार, सबली, अनवरपुर, आलमपुर, अहमदपुर, कमालपुर, गिरधरपुर, तुमरैल, पूठा। इन गांवों का नोडल डॉ. दिनेश खत्री को बनाया है। यहां 72 टीमें 6600 लोगों का टीकाकरण करेंगे।
* गढ़ सीएचसी - सादुल्लापुर, पावटी, लोधीपुर, लड़पुरा, हैदरपुर, शैदपुरा, झड़ीना, नानपुर, खुलपुर, खेड़ा। इन गांवों का नोडल डॉ दिनेश भारती को बनाया है। यहां 25 टीमें तीन हजार लोगों का टीकाकरण करेंगी।
* सिंभावली - सरुरपुर, वैट, बक्सर, खुड़लिया। इन गांवों का नोडल डॉ आनंद को बनाया है। यहां 17 टीमें तीन हजार लोगों का टीकाकरण करेंगी।
23400 वैक्सीन के डोज मिले
अभियान को सफल बनाने के लिए मेरठ से स्वास्थ्य विभाग को 23400 वैक्सीन के डोज प्राप्त हो गए हैं। जिन्हें कोल्ड चेन में सुरक्षित रखवा दिया गया है, मंगलवार को लोग टीकाकरण करा सकेंगे।

तैयारी पूरी, मास्क लगाकर आए लोग
टीकाकरण के मेगा अभियान की तैयारी पूरी हो चुकी हैं। निर्धारित गांवों में सुबह 9 बजे से टीकाकरण शुरू कर दिया जाएगा। लोग मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, अपनी बारी आने पर टीकाकरण अवश्य कराएं। - डॉ. संजीव कुमार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed