{"_id":"6106e0ae8ebc3e843a76cf24","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd223359597","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर ठगों ने फौजी के खाते से 60 हजार निकाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर ठगों ने फौजी के खाते से 60 हजार निकाले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइबर ठगों ने फौजी के खाते से 60 हजार निकाले
हापुड़। फौजी के सैलरी एकाउंट में सेंध लगाकर साइबर ठगों ने करीब 60 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जनपद बुलंदशहर के थाना नरसैना क्षेत्र के गांव बरहाना निवासी नानक चंद भारतीय सेना में सिपाही के पद पर वर्तमान में दिल्ली में तैनात है। नानक चंद ने बताया कि उनका सैलरी एकाउंट हापुड़ स्थित बैंक आफ इंडिया की शाखा में है। शिकायत के अनुसार उसके बैंक खाते से 30 जून से लेकर पांच जुलाई के बीच प्रतिदिन दस-दस हजार रुपये साइबर ठगों ने निकाल लिए। हाल ही में जब उसने बैंक में जाकर अपने खाते का बैलेंस चेक किया तो उसे मामले की जानकारी हुई और उन्होंने बैंक खाते को सीज कराया। शनिवार शाम पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने बताया कि मामला साइबर ठगी से जुड़ा है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साइबर सेल की टीम मामले की जांच कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।