{"_id":"6105a09c8ebc3e8f533167af","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2233039160","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के तीन दिन बाद ही दहेज के लिए घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के तीन दिन बाद ही दहेज के लिए घर से निकाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी के तीन दिन बाद ही दहेज के लिए घर से निकाला
हापुड़। हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव मोरपुर निवासी विवाहिता को ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए शादी के तीन दिन बाद ही घर से निकाल दिया। पीड़िता ने ससुराल पक्ष के 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव मोरपुर निवासी देवेंद्र ने बताया कि उसकी पुत्री अर्चना का विवाह 15 जुलाई को बुलंदशहर के थाना व कस्बा गुलावठी निवासी मोहित के साथ हुआ था। उसने खूब दान दहेज दिया, लेकिन इसके बावजूद ससुराल पक्ष के लोग खुश नहीं हुए। दहेज में कम सामान दिए जाने की बात कहते हुए विवाहिता की उत्पीड़न किया। हाथों की मेहंदी अभी उतरी भी नहीं थी कि 18 जुलाई को आरोपियों ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया।
नवविवाहिता के मायके पहुंचते परिवार के लोगों की खुशियां भी गम में तब्दील हो गईं। परिजनों ने पुत्री का घर बसाने के लिए ससुराल पक्ष के लोगों से मिन्नतें कीं। लेकिन वह अपनी मांग पर अड़े रहे। जिसके बाद परिजन थाना हाफिजपुर पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। थाना हाफिजपुर प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि ससुराल पक्ष के पति मोहित, रोहित, राजकुमार, दिनेश, विमला, रेनू, मोनिका, पूजा, ओमवीर व दो अज्ञात ननदोई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।