फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

हत्या के मामले में आठ को आजीवन कारावास

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
hapur news
हत्या के मामले में आठ को आजीवन कारावास
विज्ञापन

हापुड़। हत्या के मामले में आठ आरोपियों को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, एफटीसी प्रथम राखी चौहान ने दोषी पाया है। दोषियों को आजीवन कारावास और तीन दोषियों को 21-21 हजार व पांच दोषियों को 19-19 हजार के अर्थदंड से से दंडित किया है।
सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता मुकेश त्यागी ने बताया कि पिलखुवा के गांव परतापुर निवासी राजेश पुत्र रतन सिंह ने पिलखुवा कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 16 दिसंबर 2013 को वह अपने भतीजे के साथ मोटरसाइकिल से पिलखुवा से अपने गांव जा रहे थे। मीरापुर-खैरपुर के रास्ते में उनके गांव निवासी आजाद, कलुवा, जावेद, गुलजार, हनीस, आसिफ, ताहिर, जिआऊल सहित दो अज्ञात लोगों ने भतीजे पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने मौके पर ही युवक को गोली मार दी और उस पर चाकुओं से वार कर हत्या कर दी थी। पीड़ित चाचा ने मामले में आठ नामजद सहित दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपियों को पकड़कर जेल भिजवाने की कार्रवाई की। उसके बाद मामले में चार्जशीट न्यायालय में दाखिल कर दी।
विज्ञापन

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, एफटीसी प्रथम ने मामले में दोनों पक्षों की गवाही प्रक्रिया पूरी कराई। अब मामले में आजाद पुत्र अनीस, असलम पुत्र अनीस, जावेद पुत्र अनीस, गुलजार पुत्र अनीस, ताहिर पुत्र कादिर, अनीस पुत्र जाफर, आसिफ पुत्र जमील, जियाउलहक पुत्र सदीक आठों को दोषी पाया है। दोषियों को विभिन्न धाराओं में आजीवन कारावास की सजा की सुनाई है। आजाद, गुलजार व असलम को 21-21 हजार व शेष पांच दोषियों को 19-19 हजार के अर्थदंड से दंडित किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed