फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

हापुड़ शहर का बढ़ेगा दायरा, 22 गांव होंगे विकास प्राधिकरण का हिस्सा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
hapur news
मेरठ में एचपीडीए की बोर्ड बैठक लेते कमिश्नर. संवाद - फोटो : HAPUR
हापुड़ शहर का बढ़ेगा दायरा, 22 गांव होंगे विकास प्राधिकरण का हिस्सा
विज्ञापन

हापुड़। हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण की सीमा में जिले के 22 गांव और शामिल होंगे। मेरठ में मंडलायुक्त की अध्यक्षता में हुई बोर्ड मीटिंग में यह फैसला लिया गया। इस प्रस्ताव को मंजूरी के लिए शासन को भेजा जाएगा। बोर्ड ने सभी13 प्रस्ताव संशोधन के साथ पास कर दिए। टेक्सटाइल सेंटर स्थित खाली भूखंडों के आवंटन और ग्रुप हाउसिंग भूखंडों को पुनर्नियोजित करने को भी मंजूरी मिल गई है।
विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष अर्चना वर्मा ने बताया कि मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बोर्ड बैठक में 13 प्रस्ताव रखे गए। बैठक में जिले के 22 गांवों को प्राधिकरण के विकास क्षेत्र में शामिल करने का प्रस्ताव पास हो गया। इसके संबंध में प्रस्ताव अब शासन को भेजा जाएगा। यह प्रस्ताव जिले के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन

पिलखुवा के टेक्सटाइल सेंटर में जो कुछ भूखंड समयावधि यूनिट संचालन के लिए दिए गए थे उनकी समयावधि को अतिरिक्त शुल्क लगाते हुए दो साल के लिए बढ़ा दिया गया है। साथ ही जिन लोगों ने भूखंडों को बनाने में रुचि नहीं दिखाई है, उन्हें नियमानुसार निरस्तीकरण का प्रस्ताव पास हो गया। बैठक में शासन से आए दो शासनादेशों को भी अंगीकार कर लिया गया है। इसके अलावा प्राधिकरण की योजनाओं में अनुरक्षण शुल्क लिया जाएगा। वहीं ग्रुप हाउसिंग भूखंडों को पुनर्नियोजित किया जाएगा। जिससे प्राधिकरण की आमदनी में वृद्धि होगी। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत हिंडालपुर और आनंद विहार में बनने वाले भवनों के वाह्य कार्यों को कराने के लिए प्रस्ताव रखा गया। इसमें सात से आठ करोड़ से कार्य कराए जाएंगे। जिन्हें अवस्थापना से कराया जाएगा। इस पर भी बैठक में सहमति बन गई। इसके अलावा आनंद विहार योजना ब्लॉक एल में ग्राम सबली पर स्थित लाला गंगा रामचरण स्कूल की 63 सौ वर्ग अनार्जित भूमि का रजिस्ट्री के माध्यम से सीधे क्रय किए जाने का प्रस्ताव भी पास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

हापुड़ शहर में जाम से राहत के लिए यातायात प्रबंधन के लिए विभिन्न पब्लिक ट्रांसपोर्ट मोड्स के लिए कंप्रेहेंसिव मोबिलिटी प्लान तैयार किए जाने का प्रस्ताव पास हुआ। आनंद विहार आवासीय योजना में जिला एवं सत्र न्यायालय हापुड़ के लिए प्रस्तावित/ 42.31 एकड़ भूमि के मामले में कमिश्नर ने कहा कि तीन माह के अंदर यदि न्यायालय जमीन नहीं लेता है प्राधिकरण अपने स्तर पर भूमि को लेकर कार्यवाही करे। बैठक में जिलाधिकारी अनुज सिंह, प्राधिकरण के सचिव प्रदीप कुमार सिंह, निरंकार सिंह तोमर, मुख्य अभियंता देवेंद्र शर्मा, प्रमोद कुमार शर्मा, प्रभात कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी अर्चना वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed